शेयर मंथन में खोजें

News

रोलोन हाइड्रॉलिक्स का अधिग्रहण करेगी संवर्धना मदरसन इन्टरनेशनल

ऑटो कंपोनेंट बनाने वाली कंपनी संवर्धना मदरसन इन्टरनेशनल ने शुक्रवार को एक नए अधिग्रहण की जानकारी दी है। कंपनी बंगलुरू आधारित रोलोन हाइड्रॉलिक्स (Rollon Hydraulics) का अधिग्रहण करेगी। कंपनी ने 100 फीसदी अधिग्रहण के लिए एक करार किया है।

टाटा पावर को छतीसगढ़ में स्मार्ट मीटरिंग प्रोजेक्ट के लिए ऑर्डर मिला

पावर सेक्टर की दिग्गज कंपनी टाटा पावर को CSPDCL यानी सीएसपीडीसीएल से स्मार्ट मीटरिंग प्रोजेक्ट के लिए ऑर्डर मिला। कंपनी को यह ऑर्डर छतीसगढ़ के लिए मिला है। यह ऑर्डर छतीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रब्यूशन कंपनी लिमिटेड यानी सीएसपीडीसीएल से मिला है।

FY24 की पहली तिमाही में एचडीएफसी बैंक के जमा में 19.2 फीसदी की बढ़ोतरी

एचडीएफसी बैंक ने वित्त वर्ष 2024 की पहली तिमाही के कारोबारी अपडेट जारी किए हैं। सालाना आधार पर जमा में 19.2 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है और यह 19.13 लाख करोड़ रुपये हो गया है।

PKH Ventures ने रद्द किया आईपीओ, साल का दूसरा सार्वजनिक निर्गम वापस

पीकेएच वेंचर्स (PKH Ventures Ltd) ने निवेशकों की कमजोर प्रतिक्रिया का हवाला देते हुए अंतिम दिन अपने सार्वजनिक निर्गम (IPO) को वापस लेने का फैसला किया है। इस कदम से यह इस साल वापस लिया जाने वाला दूसरा सार्वजनिक निर्गम बन गया है। आईपीओ को कुल पेशकश आकार के केवल 65% के लिए बोली मिली।

FY24 की पहली तिमाही के बिजनेस अपडेट की घोषणा के बाद धड़ाम हुए HDFC Bank के शेयर

वित्त वर्ष 2024 के लिए पहली तिमाही के बिजनेस अपडेट की घोषणा के बाद एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank Ltd) के शेयर में बुधवार (5 जुलाई) को सुबह के कारोबार में लगभग तीन प्रतिशत की गिरावट आई। सुबह 10.57 बजे नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर यह शेयर पिछले बंद भाव से 3.26 फीसदी की गिरावट के साथ 1,671.80 रुपये पर कारोबार कर रहा था। शाम को यह 2.99% की गिरावट के साथ बंद हुए।

प्रीमियम एमपीवी (MPV) सेगमेंट में मारुति सुजुकी ने इनविक्टो को बाजार में उतारा

ऑटो सेक्टर की दिग्गज कंपनी और भारत की सबसे बड़ी कार मैन्युफैक्चर करने वाली कंपनी मारुति सुजुकी ने प्रीमियम एमपीवी (MPV) सेगमेंट में प्रवेश की है। कंपनी ने 'INVICTO' को बाजार में उतारा है। इस मल्टी परपस व्हीकल यानी एमपीवी इनविक्टो की शुरुआती कीमत 24.79 लाख रुपये है।

More Articles ...

Page 205 of 4257

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख