शेयर मंथन में खोजें

News

ट्रंप के टैरिफ पर चीन का पलटवार, वैश्विक मंदी की आहट से सहमे दुनिया के बाजार

एक आदमी की सनक कैसे दुनिया में हलचल ला सकती है इसका जीता जागता उदाहरण हैं अमेरिका के मौजूदा राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप और उनका रेसिप्रोकल टैरिफ। जिद इस बात की कि दुनिया का कारखाना अमेरिका बने और खरीदार दुनिया। इस जिद और ताकत के नशे में चूर डॉनल्ड ट्रंप ने 60 से ज्यादा देशों पर 2 अप्रैल से टैरिफ क्या लगाया, जिससे दुनिया में टैरिफ वॉर का आगाज हो गया। इसी सनक की बानगी भारतीय बाजारों पर भी साफ-साफ दिखाई दी।

वोडाफोन के लिए ओएफएस ला सकती है सरकार, सेबी ने दी मंजूरी

सरकार वोडाफोन आइडिया में अपनी हिस्सेदारी बढ़ा सकती है। सेबी ने सरकार को कंपनी के शेयरहोल्डर्स के लिए ओपन ऑफर (ओएफएस) लाने की मंजूरी दे दी है। इस ओपन ऑफर के जरिये कंपनी में सरकार की हिस्सेदारी 22.6% से बढ़कर करीब 49% हो जायेगी। दरअसल, सरकार ने सेबी को कंपनी के स्पेक्ट्रम बकाया को इक्विटी में बदलने का प्रस्वात दिया था, जिसे सेबी ने मान लिया है।

क्रेडिट कार्ड से ईएमआई पर खरीदते हैं सामान, जान लें इसके फायदे और नुकसान

आजकल बड़ी संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर अपने मोबाइल बिल से लेकर हर तरह का भुगतान करते हैं। क्रेडिट कार्ड पर ई-कॉमर्स वेबसाइट्स तरह-तरह के ऑफर  भी देती हैं, जिसके कारण लोग ऑनलाइन शॉपिंग के लिए भी इसका इस्तेमाल करते हैं।

मार्च में अव्वल रहा भारतीय बाजार, आगे अच्छी संभावनाएँ : मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल

मार्च में भारतीय बाजार न सिर्फ लगातार 5 महीने से चली आ रही गिरावट से उबरने में सफल हुआ, बल्कि वृद्धि के मामले में अन्य वैश्विक बाजारों से भी आगे निकल गया। अब मोतीलाल ओसवाल की एक ताजा रिपोर्ट आगे की संभावनाओं के बारे में बता रही है।

गिरावट से आकर्षक हुए बाजार, संपत्ति आवंटन का धर्म निभायें निवेशक : नीलेश शाह

भारतीय शेयर बाजार में आज आयी तीव्र गिरावट वैश्विक घटनाक्रम का परिणाम है। ट्रंप की टैरिफ घोषणा के बाद के वर्तमान बाजार ट्रेंड पर कोटक महिंद्रा एएमसी के एमडी नीलेश शाह का कहना है कि टैरिफ युद्ध से उपजी अनिश्चितता का आकलन करने में बाजार असमर्थ है। ये आने वाले प्रत्येक खबर पर प्रतिक्रिया दे रहा है। 

देश की अर्थव्यवस्था विशाल और मजबूत, बाजार में ज्यादा दिन नहीं रहेगी अस्थिरता : ए बालासुब्रमण्यन

भारतीय शेयर बाजार में आयी आज की गिरावट कोरोना काल के बाद की सबसे बड़ी गिरावट है। इस बारे में आदित्य बिड़ला सन लाइफ एएमसी के एमडी-सीईओ ए बालासुब्रमण्यन का कहना है कि भारतीय बाजार की हाल की गिरावट मुख्य रूप से वैश्विक धारणा में आये बदलाव के कारण है, खासतौर से ट्रंप द्वारा टैरिफ घोषणाओं के बाद, जिससे व्यापार गतिशीलता और मुद्रास्फीति के बारे में अनिश्चितता बढ़ गयी है। ये घटनाक्रम वैश्विक विकास और आर्थिक स्थिरता पर चिंता उत्पन्न कर रहा है। 

More Articles ...

Page 40 of 4265

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!