शेयर मंथन में खोजें

News

टाटा स्टील के लाभ में 56% की कमी

स्टील क्षेत्र की दिग्गज कंपनी टाटा स्टील के लाभ में 56% की कमी आयी है।  कंपनी का लाभ अक्टूबर-दिसंबर 2008 की तिमाही में 466.24 करोड़ रुपये रहा है, जबकि पिछले वर्ष 2007 की इसी तिमाही में कंपनी का लाभ 1068.58 करोड़ रुपये था। इस अवधि में कंपनी की आमदनी में भी कमी आयी है। साल 2008 की दिसंबर तिमाही में कंपनी को 4810.63 करोड़ रुपये की आय हुई, जबकि पिछले वर्ष 2007 की इसी तिमाही में कंपनी की आय 5020.97 करोड़ रुपये रही थी।

मारुति सुजुकी के शेयर में गिरावट

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज के कारोबार में मारुति सुजुकी के शेयर भाव में कमजोरी दिख रही है। आज के कारोबार में एक समय 512.10 रुपये का निचला स्तर छूने के बाद कंपनी का शेयर भाव दोपहर 2.23 बजे 3.67% की कमजोरी के साथ 517.75 रुपये पर है। गौरतलब है कि देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने अपनी कारों के विभिन्न मॉडलों की कीमतों में 10,000 रुपये तक की बढ़ोतरी का फैसला किया है।

एनएमडीसी के लाभ में 47% की वृद्धि, शेयर चढ़े

एनएमडीसी के लाभ में 47% की वृद्धि हुई है। कंपनी का लाभ अक्टूबर-दिसंबर 2008 की तिमाही में 1424.95 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि पिछले वर्ष 2007 की इसी तिमाही में यह 968.22 करोड़ रुपये था। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज दोपहर 2.11 बजे कंपनी का शेयर भाव 7.9% की बढ़त के साथ 158.80 रुपये पर है।

जेएसडब्लू स्टील को 127 करोड़ रुपये का घाटा, शेयर गिरे

धातु क्षेत्र की दिग्गज कंपनी जेएसडब्लू स्टील को अक्टूबर-दिसंबर,2008 की तिमाही में 127.5 करोड़ का घाटा हुआ है। कंपनी को अक्टूबर-दिसंबर, 2007 की इसी तिमाही में कंपनी को  355.37 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज दोपहर 1.57 बजे कंपनी का शेयर भाव 3.9% की कमजोरी के साथ 186.40 रुपये पर है, हालाँकि आज के कारोबार में यह 178.00 रुपये के निचले स्तर तक चला गया था।

मेतास इन्फ्रा ने फिर छुआ लोअर सर्किट

मेतास इन्फ्रा के शेयरों में गिरावट का क्रम रुकने का नाम नहीं ले रहा है, हालाँकि विभिन्न समाचार माध्यमों में इस आशय की खबर है कि दक्षिणी रेल ने मेतास को दिये गये 250 करोड़ रुपये से अधिक के ठेकों को जारी रखने का फैसला किया है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज के कारोबार में भी मेतास इन्फ्रा के शेयर ने लोअर सर्किट छू लिया है। इस तरह यह अब तक लगातार चौदह कारोबारी सत्रों में लोअर सर्किट छू चुका है।  बीएसई में आज बुधवार के कारोबार में मेतास इन्फ्रा के शेयर का भाव करीब 5% गिर कर 81.85 रुपये तक चला गया। गौरतलब है कि इससे पहले खबर आयी थी कि महाराष्ट्र सरकार ने मेतास इन्फ्रा को दिये गये करीब 480 करोड़ रुपये के ठेकों को रद्द कर दिया है।

यूनाइटेड स्पिरिट्स के शेयर में उछाल

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज के कारोबार में यूनाइटेड स्पिरिट्स के शेयर भाव में बढ़त का रुख है। कंपनी का शेयर भाव आज के कारोबार में 578 रुपये का ऊँचा स्तर छूने के बाद दोपहर 1.50 बजे 14.4% की बढ़त के साथ 567.95 रुपये पर था। विभिन्न समाचार माध्यमों में ऐसी खबर आ रही है कि दिग्गज कंपनी डियाजियो द्वारा युनाइटेड स्पिरिट्स में हिस्सेदारी खरीदी जा सकती है। 21 जनवरी को यूनाइटेड स्पिरिट्स का शेयर 736.75 रुपये पर बंद हुआ था। लेकिन कंपनी के शेयर गिरवी रखे जाने की खबरें आने के बाद बीएसई में इसके शेयर में गिरावट का रुख आ गया था। 

Page 4156 of 4257

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख