गुजरात एनआरई कोक का लाभ 73.4% घटा, शेयरों में गिरावट
गुजरात एनआरई कोक के लाभ में अक्टूबर-दिसंबर 2008 की तिमाही में 73.46% की कमी आयी है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में दोपहर 12.17 बजे कंपनी का शेयर भाव 5.28% की गिरावट के साथ 26.90 रुपये पर था। कंपनी द्वारा जारी किये गये अनऑडिटेड नतीजों के अनुसार, इसका कर-पश्चात-लाभ (पीएटी) कारोबारी साल 2007 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही के 49.97 करोड़ रुपये की तुलना में घट कर 13.26 करोड़ रुपये रह गया है।
राजीव रंजन झा
सत्यम कंप्यूटर सर्विसेज के निदेशक बोर्ड ने आज अपनी बैठक में नयी ऑडिट समिति बनाने का फैसला किया। इस समिति का अध्यक्ष बोर्ड के सदस्य टी एन मनोहरन को बनाया गया है। मनोहरन आईसीएआई के पूर्व अध्यक्ष हैं। उनके अलावा इस ऑडिट समिति में बोर्ड के एक अन्य सदस्य सी. अच्युतन और एस बी मैनाक को शामिल किया गया है। सी. अच्युतन सिक्योरिटीज एंड अपीलैट ट्रिब्यूनल (एसएटी) के पूर्व चेयरमैन हैं।