शेयर मंथन में खोजें

News

भारतीय शेयर बाजार हल्की बढ़त के साथ बंद

भारतीय शेयर बाजार हल्की बढ़त के साथ बंद हुए। केंद्र सरकार द्वारा जारी किये जाने वाले दूसरे राहत पैकेज की आहट भी बाजारों को अधिक उत्साहित नहीं कर सकी। बीएसई सेंसेक्स 55 अंकों की मजबूती के साथ 9,958 पर रहा, जबकि निफ्टी 14 अंकों की बढ़त के साथ 3,047 पर बंद हुआ। हालांकि कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन शुक्रवार को शेयर बाजार मजबूती के साथ खुले, लेकिन जल्दी ही बाजारों में उतार-चढ़ाव का क्रम शुरू हो गया। दोपहर बाद के कारोबार में सेंसेक्स ने 10,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार कर लिया था, लेकिन इस स्तर पर टिकने में कामयाब नहीं हो सका।

ट्रांसजेन बायोटेक के शेयरों में 4.9% की तेजी

आज के कारोबार में ट्रांसजेन बायोटेक के शेयरों में तेजी का रुख है। बीएसई में दोपहर 3.14 बजे कंपनी का शेयर भाव 4.9% की उछाल के साथ 20.35 रुपये पर था।

टीवीएस की बिक्री 8.5% गिरी

देश के ऑटो उद्योग के लिए बिक्री के खराब आँकड़े आने का सिलसिला जारी है। भारत की तीसरी सबसे बड़ी दोपहिया वाहन निर्माता टीवीएस मोटर्स की बिक्री में दिसंबर महीने में 8.5% की कमी दर्ज की गयी है। दिसंबर 2007 के 97,576 के मुकाबले दिसंबर 2008 में कंपनी ने 89,285 दोपहिया वाहन बेचे हैं। साल 2007 के दिसंबर महीने की तुलना में दिसंबर 2008 में टीवीएस की मोटरसाइकिलों की बिक्री में 21.91% की गिरावट आयी है।

जीएमआर इन्फ्रा के शेयर 8% से अधिक चढ़े

जीएमआर इन्फ्रा के शेयरों में तेजी का रुख है। बीएसई में दोपहर 1.52 बजे कंपनी का शेयर भाव 8% से अधिक की उछाल के साथ 84.65 रुपये पर था।

इरा इन्फ्रा को 294 करोड़ के ठेके, शेयरों में 10% की तेजी

इरा इन्फ्रा इंजीनियरिंग को विभिन्न संस्थाओं से 294.13 करोड़ रुपये के ठेके मिले हैं। बीएसई में दोपहर 12.25 बजे कंपनी का शेयर भाव करीब 10% की उछाल के साथ 79.25 रुपये पर था। बीएसई को भेजी गयी विज्ञप्ति में कंपनी ने बताया है कि नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, कालीकट से कंपनी को 88.78 करोड़ रुपये के कार्य का ठेका हासिल हुआ है।

स्ट्राइड्स की दो दवाओं को यूएस एफडीए की मंजूरी

बैंगलुरु स्थित फार्मा कंपनी स्ट्राइड्स आर्कोलैब की दो दवाओं को अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन (यूएस एफडीए) की ओर से स्वीकृति हासिल हुई है। इस तरह अब तक स्ट्राइड्स की 14 दवाओं को यूएस एफडीए की स्वीकृति मिल चुकी है। कंपनी ने बीएसई को भेजी गयी विज्ञप्ति में सूचित किया है कि इन दो दवाओं का लाइसेंस एकॉर्न-स्ट्राइड्स के पास है, जो स्ट्राइड्स और एकॉर्न का संयुक्त उपक्रम है।

Page 4200 of 4257

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख