शेयर मंथन में खोजें

बाजार में शानदार शुरुआत, फिर 12000 के ऊपर निकला निफ्टी (Nifty)

कारोबारी सप्ताह के अंतिम दिन शुक्रवार को बाजार में बढ़ोतरी के साथ सत्र की शुरुआत हुई है। पहले घंटे में सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) के अलावा छोटे-मँझोले सूचकांकों में भी अच्छी मजबूती है।

सभी सूचकांकों में मजबूती है, जिनमें सर्वाधिक बढ़ोतरी बैंक, धातु, ऑटो और रियल्टी शेयरों में है।
बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 40,581.71 के पिछले बंद स्तर की तुलना में 40,754.82 पर खुला है। सुबह 9.50 बजे के करीब सेंसेक्स 256 अंकों या 0.63% की मजबूती के साथ 40,838.09 पर है। वहीं एनएसई का निफ्टी (Nifty) 11,971.80 के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 12,026.40 पर खुल कर 63.70 अंकों या 0.53% की बढ़ोतरी के साथ 12,035.50 पर है।
दूसरी तरफ छोटे-मॅंझोले सूचकांकों में भी मजबूती दिख रही है। बीएसई मिडकैप में 0.68% और बीएसई स्मॉलकैप में 0.43% की मजबूती है। वहीं निफ्टी मिड कैप 50 में 0.62% और निफ्टी स्मॉल कैप 100 में 0.60% की वृद्धि है। इस समय सेंसेक्स के 31 शेयरों में से 26 शेयर मजबूत स्थिति में हैं। (शेयर मंथन, 13 दिसंबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख