शेयर मंथन में खोजें

आर्चीज (Archies) को हुआ घाटा, आमदनी भी घटी

आर्चीज (Archies) ने अपने तिमाही नतीजे घोषित कर दिये हैं।

कंपनी को पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही के 0.21 करोड़ रुपये के लाभ के मुकाबले चालू वित्त वर्ष की समान अवधि में 0.95 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। इसके अलावा कंपनी की आमदनी भी 41.19 करोड़ रुपये से घट कर 39.95 करोड़ रुपये रह गयी।
बीएसई में आर्चीज का शेयर सोमवार के 23.15 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले कमजोरी के साथ 23.00 रुपये पर खुला। आज कारोबार के दौरान आर्चीज के शेयर में करीब साढ़े 10 बजे एक उछाल आयी, फिर लगातार गिरते रहने के बाद अंत के कुछ मिनटों में इसमें एक और उछाल आयी। कारोबार के अंत में आर्चीज का शेयर 0.55 रुपये या 2.38% की बढ़त के साथ 23.70 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 09 अगस्त 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख