शेयर मंथन में खोजें

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : आईएलऐंडएफएस इंजीनियरिंग, ल्युपिन, स्पाइसजेट, अपोलो टायर्स और महिंद्रा ऐंड महिंद्रा

खबरों के कारण जो शेयर आज नजर में रहेंगे उनमें आईएलऐंडएफएस इंजीनियरिंग, ल्युपिन, स्पाइसजेट, अपोलो टायर्स और महिंद्रा ऐंड महिंद्रा शामिल हैं।


आर्चीज : कंपनी को चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 0.95 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है।
आईएलऐंडएफएस इंजीनियरिंग : गुरुवार को 500 करोड़ रुपये जुटाने के लिए कंपनी के निदेशक मंडल की बैठक होगी।
किलबर्न इंजीनियरिंग : कंपनी के तिमाही लाभ में 26.15% की बढ़त हुई है।
स्टीलकास्ट : स्टीलकास्ट को चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 0.98 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है।
ल्युपिन : कंपनी का तिमाही लाभ 55.1% की बढ़त के साथ 882.6 करोड़ रुपये रहा।
स्पाइसजेट : कंपनी ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ग्रेट इंडिपेंडेंस डे सेल ऑफर पेश किया है, जिसमें घरेलू हवाई टिकट का आधार किराया 399 रुपये रखा गया है।
अपोलो टायर्स : कंपनी का लाभ वित्त वर्ष 2016-17 की पहली तिमाही में 10.61% बढ़ कर 314.69 करोड़ रुपये हो गया है।
महिंद्रा ऐंड महिंद्रा : कंपनी आज अपने तिमाही नतीजे घोषित करेगी।
जेके टायर : कंपनी का तिमाही लाभ 14.3% घट कर 100.3 करोड़ रुपये हो गया।
एप्टेक : राकेश झुनझुनवाला ने कंपनी के 7 लाख शेयर प्रति 91.62 रुपये में खरीद लिये हैं। (शेयर मंथन, 10 अगस्त 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख