शेयर मंथन में खोजें

जेएसडब्ल्यू स्टील (JSW Steel) के जुलाई उत्पादन में 8% बढ़त दर्ज

जेएसडब्ल्यू स्टील (JSW Steel) के जुलाई उत्पादन में सालाना आधार पर 8% बढ़ोतरी दर्ज की गयी है।

कंपनी ने जुलाई 2017 में 12.78 लाख टन के मुकाबले 2018 के समान महीने में 13.78 लाख टन स्टील का उत्पादन किया। इनमें कंपनी के फ्लैट रोल्ड उत्पादों का उत्पादन 9.74 लाख टन से 1% बढ़ कर 9.86 लाख टन और लंबे रोल्ड उत्पादों का उत्पादन 2.17 लाख टन से 41% की जोरदार वृद्धि के साथ 3.06 लाख टन रहा।
दूसरी तरफ बीएसई में जेएसडब्ल्यू स्टील का शेयर 336.45 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में आज 338.55 रुपये पर खुला। शुरुआत में 341.55 रुपये का ऊपरी स्तर छूने के बाद इसमें गिरावट देखी गयी। करीब 2 बजे कंपनी के शेयरों में 0.85 रुपये या 0.25% की हल्की वृद्धि के साथ 337.30 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 07 अगस्त 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख