शेयर मंथन में खोजें

महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) के मुनाफे में 67.2% का इजाफा

वित्त वर्ष 2017-18 की अप्रैल-जून तिमाही के मुकाबले 2018-19 की समान तिमाही में प्रमुख वाहन निर्माता महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) के मुनाफे में 67.2% की बढ़त दर्ज की गयी।

महिंद्रा ने 751.76 करोड़ रुपये के मुकाबले 1,257.22 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया। इस दौरान महिंद्रा की शुद्ध आमदनी 10,877.54 करोड़ रुपये के मुकाबले 22.8% वृद्धि के साथ 13,357.66 करोड़ रुपये रही। वहीं महिंद्रा का एबिटा 47.1% अधिक 2,110.05 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 261 आधार अंकों की बढ़ोतरी के साथ 15.8% पर पहुँच गया।
महिंद्रा की यात्री, कारोबारी और दो-तिपहिया वाहनों की बिक्री 20% वृद्धि के साथ 1,40,101 इकाई और ट्रैक्टरों की बिक्री 19% अधिक 1,00,784 इकाई और कुल निर्यात (वाहन और ट्रैक्टर) 59% बढ़ोतरी के साथ 12,730 इकाई रहा।
साल दर आधार पर ही महिंद्रा की वाहन आमदनी 6,551.51 करोड़ रुपये के मुकाबले बढ़ कर 8,032.56 करोड़ रुपये और कृषि उपकरण आमदनी 4,031.58 करोड़ रुपये की तुलना में बढ़ कर 5,006.88 करोड़ रुपये की हो गयी। इसके अलावा कंपनी का कारोबारी मार्जिन 13.2% से बढ़ कर 15.8% रहा।
दूसरी तरफ बीएसई में महिंद्रा ऐंड महिंद्रा का शेयर 933.05 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में आज 944.00 रुपये पर खुला। कारोबार के दौरान महिंद्रा के शेयर में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। करीब पौने 3 बजे कंपनी के शेयरों में 1.05 रुपये या 0.11% की मामूली गिरावट के साथ 932.00 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 07 अगस्त 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख