शेयर मंथन में खोजें

एमएसएमई के लिए बीटूबी (B2B) प्लैटफॉर्म एलएंडटी सूफिन (L&T SuFin) लॉन्च

लार्सन एंड टूब्रो की सब्सिडियरी कंपनी एलएंडी कंस्ट्र्क्शन ने एलएंडटी सूफिन (L&T SuFin) नाम से ई-कॉमर्स प्लैटफॉर्म बाजार में उतारा है।

यह प्लैटफॉर्म बीटूबी (B2B) औद्योगिक उत्पादों के लिए उतारा गया है। कंपनी ने यह प्लैटफॉर्म सूक्ष्म,लघु और मध्यम उपक्रमों को सशक्त बनाने के मकसद से बाजार में उतारा है। एमएसएमई इस प्लैटफॉर्म के जरिए देशभर में डिजिटल तरीके से और कम लागत में अपने औद्योगिक जरूरतों को पूरा कर सकते हैं। कंपनी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि इस प्लैटफॉर्म के जरिए भारतीय कारोबार के परिदृश्य में बड़े स्तर पर बदलाव आएगा जिससे पारंपरिक तौर पर जारी मौजूदा सप्लाई चेन को औपचारिक रुप देना है। यह प्लैटफॉर्म औद्योगिक इस्तेमाल में आने वाले सामानों के खरीदारों और आपूर्ति करने वाले दोनों के लिए फायदेमंद है।
डिजिटल दुनिया का विस्तार करते हुए कंपनी ने बेहतर पारदर्शिता और बड़े नेटवर्क तक पहुंच को आसान बनाने की पहल की है। एलएंडटी सूफिन (L&T SuFin) नाम से बाजार में आए इस नए ई-कॉमर्स प्लैटफॉर्म पर 40 से ज्यादा कैटेगरी में औद्योगिक उत्पाद मौजूद हैं। इसके इलावा वित्तीय और लॉजिस्टिक सेवाएं भी मौजूद हैं। इसका मकसद खरीदारों को आसानी से और कम लागत पर उत्पादों को मुहैया कराना है। यह बहुत ही सुरक्षित प्लैटफॉर्म है जहां पर सभी विक्रेता और खरीदार सत्यापित किए गए हैं। कंपनी 15000 पिन कोड तक इस सेवा को मुहैया कराएगी। इसके साथ ही यह प्लैटफॉर्म एमएसएमई के लिए बैंकों और दूसरे वित्तीय संस्थानों से वर्किंग कैपिटल मुहैया कराने में भी मदद करेगी। (शेयर मंथन, 07 मार्च 2022)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख