शेयर मंथन में खोजें

APSEZ का इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के साथ करार

इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ने एपीएसईजेड (APSEZ ) यानी अदानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन के साथ करार किया है।

कंपनी ने यह करार मुंद्रा पोर्ट पर क्रूड ऑयल वॉल्यूम के विस्तार के लिए किया है। एपीएसईजेड (APSEZ) के मुताबिक इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन क्रूड ऑयल टैंक का विस्तार करेगी। इस विस्तार के बाद कंपनी 10 एमएमटीपीए अतिरिक्त क्रूड ऑयल हैंडल और ब्लेंड कर पाएगी। इससे आईओसी (IOC) को हरियाणा स्थित पानीपत रिफाइनरी के विस्तार में मदद मिलेगी।
आईओसी (IOC) के मुताबिक कंपनी अपनी क्षमता 66 फीसदी बढ़ाकर 2.5 करोड़ मीट्रिक टन सालाना करेगी ताकि देश की बढ़ती ऊर्जा जरूरतों को पूरा किया जा सके। एपीएसईजेड (APSEZ) के सीईओ और पूर्ण कालिक निदेशक करण अदानी ने कहा कि आईओसी (IOC) हमारा लंबे समय से भरोसेमंद साझीदार है। कंपनी 10 एमएमटीपीए की अतिरिक्त क्रूड ऑयल के हैंडलिंग के लिए पूरी तरह तैयार है।
आईओसी (IOC) के मुताबिक देश के कुल पेट्रोलियम उत्पादों में कंपनी की करीब 50 फीसदी हिस्सेदारी है। साथ ही 80.55 एमएमटीपीए की रिफाइनिंग क्षमता के साथ करीब 15000 किलोमीटर का पाइपलाइन नेटवर्क भी है। (शेयर मंथन, 08 मार्च 2022)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख