शेयर मंथन में खोजें

वैश्विक आर्थिक मंदी की आशंका : अमित गोयल (Amit Goyal)

साल 2015 और अगले सालों में वैश्विक और भारतीय शेयर बाजार के लिए हमारी धारणा काफी मंदी की है।

हमें वैश्विक बाजारों में काफी मंदे दौर और वैश्विक आर्थिक मंदी की आशंका है। आने वाले कई वर्षों के लिए इक्विटी (भारतीय शेयरों समेत) विश्व का सबसे खराब संपत्ति-वर्ग बन जायेगा। सबसे बड़ी चिंता यही है कि लंबी अवधि की वैश्विक आर्थिक मंदी और अपस्फीति (डिफ्लेशन) बहुत जल्दी शुरू हो सकती है, जो किसी भी स्थानीय कारक को बेअसर बना देगी और अगले कुछ सालों में पूरे विश्व में शेयर बाजारों में भयावह गिरावट देखने को मिलेगी। हालाँकि ऐसी वैश्विक मंदी शुरू होने से पहले छोटी अवधि के दौरान बिजली, बैंकिंग, बुनियादी ढाँचा और रेलवे शेयरों जैसे कुछ क्षेत्र अच्छा प्रदर्शन करेंगे। अमित गोयल, निदेशक, पेस ग्रुप (Amit Goyal, Director, Pace Group)

(शेयर मंथन, 03 जनवरी 2015) 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख