शेयर मंथन में खोजें

हर गिरावट पर खरीदारी करें निवेशक : अरविंद पृथी (Arvind Pruthi)

मैं समझता हूँ कि हम एक ऐसे चरण में हैं, जिसमें काफी आशावादी धारणाओं की वजह से भारतीय बाजार में तेजी का रुझान दिख रहा है।

ये आशावादी धारणाएँ आंतरिक और बाहरी परिवेश दोनों पर आधारित हैं, जिनमें कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, कम चालू खाता घाटा (सीएडी) और लगभग शून्य थोक महँगाई दर जैसी बातें शामिल हैं। मुझे लगता है कि भारतीय बाजार का अच्छा प्रदर्शन जारी रहेगा। निवेशक हर गिरावट पर खरीदारी पर ध्यान दें और बाजार में निवेश करते रहें। हालाँकि सरकार ने अगर सुधारवादी कदमों को आगे ले जाने में अक्षमता दिखायी तो यह बाजार के लिए एक बड़ी चिंता होगी। एफआईआई निवेश के लिए भारत अभी भी एक आकर्षक बाजार है। सरकार की ओर से कोई बड़ा सुधार होने से बाजार की रेटिंग में सुधार हो सकता है। कच्चे तेल की कम कीमतें और घटता चालू खाता घाटा भारतीय शेयर बाजार के लिए काफी बड़े सकारात्मक पहलू हैं। अरविंद पृथी, सीईओ, एंडरसन कैपिटल एडवाइजर्स (Arvind Pruthi, CEO, Anderson Capital Advisors) 

(शेयर मंथन, 03 जनवरी 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख