घरेलू मजबूती के बीच बाजार में तेजी की उम्मीद, लेकिन शेयर चुनने पर दें खास ध्यान
संदीप जैन
निदेशक, ट्रेडस्विफ्ट ब्रोकिंग
भारतीय बाजार अब व्यापक आधार वाली तेजी की स्थिति में आ गया है, लेकिन बेहतर प्रदर्शन के लिए सही शेयरों का चयन महत्वपूर्ण होगा।
संदीप जैन
निदेशक, ट्रेडस्विफ्ट ब्रोकिंग
भारतीय बाजार अब व्यापक आधार वाली तेजी की स्थिति में आ गया है, लेकिन बेहतर प्रदर्शन के लिए सही शेयरों का चयन महत्वपूर्ण होगा।
रवि सिंह
चीफ रिसर्च ऑफिसर, मास्टर कैपिटल सर्विसेज
भारतीय शेयर बाजार मध्यम अवधि में मजबूत बना रह सकता है। घरेलू आर्थिक वृद्धि, महँगाई में नरमी और लगातार मिल रहे नीतिगत समर्थन से बाजार को सहारा मिल सकता है, हालाँकि वैश्विक स्तर पर बनी अनिश्चितताओं को देखते हुए चुनौतियाँ भी बनी रहेंगी।
राजेश तांबे
सीईओ, अक्सान कैपिटल एडवाइजरी
बाजार के लिए इस समय सकारात्मक पहलू एसएमई आईपीओ के जरिये बाजार के एक नये खंड का उभरना है। वहीं, दक्षिण-पूर्व एशिया से जुड़े प्रभाव बाजार के लिए नकारात्मक कारक हो सकते हैं।
प्रकाश दीवान
फैमिली ऑफिस संस्थापक
छोटी अवधि में बाजार को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। बाजार में साल भर के अंदर एक बड़ी गिरावट शुरू होने की आशंका है, पर उससे पहले बाजार एक नयी ऊँचाई बना सकता है।
प्रदीप गुप्ता
वाइस चेयरमैन, आनंद राठी फाइनेंशियल
सेंसेक्स अगले 6 महीनों में करीब 84,250 और निफ्टी करीब 26,500 के स्तर तक पहुँच सकते हैं। अगले 12 महीनों के लिए सेंसेक्स का मेरा लक्ष्य 92,000 और निफ्टी का लक्ष्य 28,800 है।