शेयर मंथन में खोजें

नाइट्रिक एसिड की आपूर्ति के लिए दीपक फर्टिलाइजर और आरती इंडस्ट्रीज के बीच करार

केमिकल सेक्टर की दो दिग्गज कंपनियां आरती इंडस्ट्रीज और दीपक फर्टिलाइजर ने लंबी अवधि के करार का ऐलान किया है। दोनों कंपनियों ने यह करार 20 साल की अवधि के लिए किया है। दोनों कंपनियों ने बाइडिंग टर्म शीट पर हस्ताक्षर किया है।

 मौजूदा वित्त वर्ष के अंत तक इस पर औपचारिक समझौते का ऐलान हो जाएगा। नाइट्रिक एसिड की आपूर्ति 2023 के पहली अप्रैल से शुरू हो जाएगा। आपको बता दें कि दीपक फर्टिलाइजर दक्षिण-पूर्व एशिया में नाइट्रिक एसिड का सबसे बड़ा उत्पादक है। वहीं आरती इंडस्ट्रीज लिमिटेड भारत में नाइट्रिक एसिड का सबसे बड़ा उपभोक्ता है। केमिकल सेक्टर की दो भारतीय कंपनियों के बीच लंबी अवधि का यह करार काफी अहम है। दोनों कंपनियां एक-दूसरे की जरुरतों को पूरा करने के साथ आपसी हितों का भी ख्याल रखेंगी। इस करार से दोनों कंपनियों के बीच संबंध और मजबूत होंगे। लंबी अवधि के इस करार से आरती इंडस्ट्रीज को काफी फायदा मिलेगा। इससे आरती इंडस्ट्रीज की ज्यादातर कच्चे माल की जरूरतें पूरी हो जाएंगी।

दीपक फर्टिलाइजर के देशभर में कई जगह इकाई हैं जहां पर नाइट्रिक एसिड का उत्पादन होता है। कच्चे माल की सुनिश्चितता होने से आरती इंडस्ट्रीज भविष्य में वृद्धि के अवसर को तलाशने और उसके क्रियान्वयन पर ज्यादा फोकस कर सकेगी। देशभर में नाइट्रिक एसिड की मांग में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। इस सौदे से दोनों कंपनियों को फायदा होगा। डीएफपीसीएल (DFPCL) यानी दीपक फर्टिलाइजर की अपने सब्सिडियरी के साथ नाइट्रिक एसिड की क्षमता 8.9 लाख मीट्रिक टन है। आपको बता दें कि दीपक फर्टिलाइजर क्रॉप न्यूट्रिशन यानी फसल पोषण,माइनिंग केमिकल्स और इंडस्ट्रियल केमिकल सेक्टर में अग्रणी है। कंपनी के इस लंबी अवधि के करार से 20 साल में 8000 करोड़ रुपये की आय होगी। इस करार के बाद दीपक फर्टिलाइजर का शेयर एनएसई (NSE) पर 8.39% फीसदी चढ़ कर 831.70 प्रति शेयर पर बंद हुआ। वहीं आरती इंडस्ट्रीज का शेयर एनएसई (NSE) पर 2.31% चढ़ कर 668.50/शेयर पर बंद हुआ।

(शेयर मंथन, 21 नवंबर 2022)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख