शेयर मंथन में खोजें

जायडस लाइफसाइंसेज को यूएसएफडीए से दवा के लिए मंजूरी

दवा कंपनी जायडस लाइफसाइंसेज को अमेरिकी ड्रग रेगुलेटर यानी यूएसएफडीए (USFDA) से दवा की बिक्री के लिए मंजूरी मिली है। कंपनी को एसोमेपेराजोल मैग्नीशियम (Esomeprazole Magnesium) की जेनरिक दवा की बिक्री के लिए यूएसएफडीए से मंजूरी मिली है। इसदवा का इस्तेमाल पेट और फूड पाइप यानी ओएसोफैगस से जुड़ी कुछ बीमारियों के इलाज में किया जाता है।

 इसमे एसिड रिफलक्स और अल्सर की बीमारी शामिल है। यह दवा ओरल सस्पेंशन के तौर पर उपलब्ध होगा। मंजूरी मिलने के बाद कंपनी अमेरिकी बाजार में यह दवा बेच पाएगी। यह दवा 20 मिली ग्राम और 40 मिली ग्राम क्षमता में मौजूद है। यह दवा पेट में एसिड यानी अम्ल की मात्रा घटाकर मरीज को राहत प्रदान करता है। मरीज को हर्टबर्न, घोंटने में दिक्कत और कफ जैसे लक्षणों को दूर करने में यह दवा काफी मददगार है। यह दवा अधिक एसिड से पेट और फूड पाइप यानी खाद्य नली को होने वाले नुकसान की भरपाई करता है। साथ ही अल्सर को होने से रोकता है। साथ ही खाद्य नली में होने वाले संभावित कैंसर को होने से रोकने में मददगार साबित होता है। इस दवा का उत्पादन ग्रुप के अहमदाबाद स्थित मोरैया इकाई में किया जाएगा। आईक्यूवीआईए (IQVIA) अप्रैल 2023 के आंकड़ों के मुताबिक इस दवा का अमेरिकी बाजार में 4.2 करोड़ अमेरिकी डॉलर का है। कंपनी का शेयर बीएसई (BSE) पर 0.16 फीसदी गिर कर 514.20 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ। 

(शेयर मंथन, 8 जून, 2023)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख