शेयर मंथन में खोजें

ट्रेड जेनरिक्स कारोबार में उतरी डॉ. रेड्डीज

फार्मा सेक्टर की दिग्गज कंपनी डॉ रेड्डीज ने एक नए कारोबार में उतरने का ऐलान किया है। यह कारोबार भारत में ट्रेड जेनरिक्स कारोबार शुरू करने को लेकर है। कंपनी ने इस नए कारोबार को लेकर एक नया समर्पित
डिविजन शुरू किया है जिसका नाम ‘RGenX’ है।

 कंपनी का इस नए प्लैटफॉर्म के जरिए मरीजों के लिए ज्यादा से ज्यादा उत्पाद मुहैया कराना लक्ष्य है। इसके साथ कंपनी की दवा को उचित कीमत पर उपलब्ध कराना लक्ष्य है। कंपनी की ओर से दी गई जानकारी में नए कारोबार के जरिए कंपनी का 2030 तक 150 करोड़ लोगों तक पहुंचने का लक्ष्य है। कंपनी की ओर से एक्सचेंज को दी गई जानकारी में कहा गया है कंपनी का लक्ष्य ट्रेड जेनरिक कारोबार को भारत के शहरों सहित ग्रामीण इलाकों में उतारने की है। कंपनी इसके लिए चैनल पार्टनर के साथ तेजी के साथ काम कर रही है ताकि कंपनी अपने उत्पादों को दवा की उपलब्धता को सुनिश्चत कर सके।

कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी यानी सीईओ (CEO) एम वी रमन्ना ने कहा कि 'Good Health Can’t Wait’,.मतलब सही स्वास्थ्य के लिए इंतजार नहीं किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि भारत कंपनी के लिए मुख्य बाजार रहा है। कंपनी अपने ब्रांडेड जेनरिक कारोबार पोर्टफोलियो को मजबूत करना जारी रखे हुए है। कंपनी यह काम भारत में ब्रांड्स के विस्तार के साथ नए उत्पादों को बाजार में उतारने के साथ कर रही है। साथ ही कंपनी का फोकस उत्पादकता बढ़ाने पर भी है। इसके लिए कंपनी डिजिटल और एनालिटिक्स का सहारा ले रही है। साथ ही कंपनी चुनिंदा रणनीतिक अधिग्रहण भी कर रही है। इसके साथ ही कंपनी भारत में रणनीतिक साझीदारी को भी तलाश रही है। कंपनी इनोवेटिव हेल्थकेयर के क्षेत्र में भी निवेश कर रही है।

(शेयर मंथन, 25 जून,2023)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख