शेयर मंथन में खोजें

अरविंदो फार्मा की सब्सिडियरी को एंटीबॉडी के लिए एक्सक्लूसिव लाइसेंसिंग करार मिला

अरविंदो फार्मा की सब्सिडियरी “CuraTeQ” यानी क्यूरा टीईक्यू बायोलॉजिक्स प्राइवेट लिमिटेड ने एक एक्सक्लूसिव लाइसेंस एग्रीमेंट के लिए करार किया है। कंपनी की सब्सिडियरी ने अमेरिका की एक कंपनी BioFactura Inc यानी बायोफैक्चुरा इंक के साथ यह करार किया है।

ह करार BFI-751 की बिक्री के लिए किया है। उस्तेकिनुमाब (Ustekinumab) दवा स्टेलारा के प्रस्तावित बायोसिमिलर के बराबर है। उस्तेकिनुमाब एक मोनोक्लोनल एंटीबॉडी दवा है जो क्रोहन रोग (Crohn) अल्सरेटिव कोलाइटिस ( ulcerative colitis) प्लाक सोरायसिस (plaque psoriasis) के इलाज में इस्तेमाल किया जाता है। करार की शर्तों में CuraTeQ को BFI-751 दवा की बिक्री के लिए एक्सक्लूसिव लाइसेंस के लिए मंजूरी मिली है। कंपनी सभी रेगुलेटेड बाजार में दवा बेच सकती है जिसमें अमेरिका, यूरोपियन यूनियन, यूनाइटेड किंगडम और कनाडा शामिल है। कंपनी का फोकस इम्यूनोलॉजी प्रोडक्ट्स पोर्टफोलियो के विस्तार का लक्ष्य है। इस दवा की वैश्विक स्तर पर बिक्री 2022 में 1000 करोड़ डॉलर थी। दोनों कंपनियों के बीच मुनाफे की साझेदारी को लेकर समझौता हुआ है। बाजार के मुताबिक 57-60 फीसदी मुनाफा CuraTeQ को देना मिलेगा। बायोफैक्चुरा को लाइसेंस फी के तौर पर 3.35 करोड़ डॉलर मिलेंगे। हालाकि यह अलग-अलग रेगुलेटेड मार्केट में दवा की बिक्री के आधार पर तय होगा। CuraTeQ को वैश्विक स्तर पर इस दवा के उत्पादन का अधिकार होगा।

अरविंदो फार्मा के बायोलॉजिक्स, वैक्सीन और पेप्टाइड विभाग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी शतकर्णी मक्कापति ने कहा कि कंपनी उस्तेकिनुमाब दवा के कारोबारी संभावनाओं को लेकर काफी उत्साहित है। तय समय में
कंपनी फेज-3 का क्लीनिकल ट्रायल पूरा करेगी। शुक्रवार को कंपनी का शेयर बीएसई (BSE) पर 1.98% गिर कर 746.45 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ।

 

(शेयर मंथन, 08 जुलाई,2023)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख