शेयर मंथन में खोजें

सेबी ने सुप्रीम कोर्ट को सौंपी अदाणी ग्रुप के जांच की अंतरिम रिपोर्ट, 29 अगस्त को सुनवाई

कैपिटल मार्केट रेगुलेटर सेबी यानी सिक्योरिटी ऐंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया ने सुप्रीम कोर्ट को 25 अगस्त को जानकारी दी कि बोर्ड ने अदाणी मामले की जांच पूरी कर ली है।

 आपको बता दें कि सेबी सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर अदाणी ग्रुप की ओर सिक्योरिटीज कानून का उल्लंघन किया है नहीं, इस मामले की जांच कर रही है। साथ ही कुछ मामलों में आदेश जारी करने की सिफारिश भी की है। सेबी की ओर से कोर्ट को दी गई जानकारी में बताया गया है कि 24 लेनदेन के मामले की जांच की गई है। यह जांच अदाणी ग्रुप के एक्सचेंज पर लिस्टेड कंपनियों से जुड़ी हुई है। इसमें से 22 मामले की जांच लगभग पूरी हो गई है। 2 मामलों में बाहरी एजेंसी की रिपोर्ट आना बाकी है।

सुप्रीम कोर्ट सेबी की ओर से दाखिल रिपोर्ट केआधार पर फैसला सुनाएगी। सुप्रीम कोर्ट में मामले की सुनवाई 29 अगस्त को होनी है। सेबी जांच के दौरान मिले तथ्यों के आधार पर उचित कार्रवाई करेगी। इससे पहले सेबी ने 14 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट में आवेदन दाखिल कर मामले की जांच के लिए 15 दिन का अतिरिक्त समय मांगा था। सेबी ने आवेदन में कहा था कि 24 में से 17 मामले की जांच पूरी हो गई है। अमेरिका की हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट में कंपनी के गवर्नेंस को लेकर उठाए गए चिंताओं के कारण ग्रुप कंपनी के मार्केट कैप में 10000 करोड़ डॉलर से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली थी। अदाणी ग्रुप ने किसी तरह की गड़बड़ी के आरोपों से इनकार किया है। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने सेबी को मामले की जांच का आदेश दिया था। इसके अलावा सुप्रीम कोर्ट ने 6 सदस्यीय पैनल का भी गठन मार्च में किया था जिसमें अवकाशप्राप्त जज के अलावा नामी बैंकर्स शामिल थे। मई में सुप्रीम कोर्ट ने सेबी को 14 अगस्त तक रिपोर्ट सौंपने का आदेश दिया था। हालाकि सेबी ने रिपोर्ट सौंपने के लिए 6 महीने का वक्त मांगा था।

 

(शेयर मंथन, 26 अगस्त 2023)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख