शेयर मंथन में खोजें

टाटा स्टील यूके (UK) के लिए ब्रिटेन की सरकार के साथ सहमति

पोर्ट टालबोट (Port Talbot) के लिए टाटा स्टील और यूके (UK) की सरकार के बीच सहमति बनी गई है। टाटा स्टील और ब्रिटेन की सरकार ने प्रस्ताव पर संयुक्त समझौता पर हस्ताक्षर किया है जिसमें इलेक्ट्रिक आर्क फर्नेश स्टील बनाने वाली इकाई पोर्ट टालबोट में 125 करोड़ पाउंड का निवेश होना है। 

 आपको बता दें कि इस पूरी रकम में से 50 करोड़ पाउंड की रकम सरकार की ओर से अनुदान के तौर पर मिलेगी। कंपनी ने यह जानकरी स्टॉक एक्सचेंज में फाइलिंग के जरिए दी है। कंपनी के मुताबिक इससे एगले एक दशक में कार्बन के उत्सर्जन में सीधे तौर पर 5 करोड़ टन की कमी आएगी। टाटा स्टील के मुताबिक प्रस्तावित निवेश से कंपनी के बैलेंस शीट में रीस्ट्रक्चरिंग देखने को मिलेगी। इसमें ब्रिटेन कारोबार में नुकसान के मौजूदा नकदी हानि को संभावित तौर पर हटाने के अलावा विरासत के तौर पर किए गए निवेश भी शामिल होंगे। एक अनुमान के मुताबिक ब्रिटेन में टाटा स्टील की इकाई में करीब 8000 लोग काम करते हैं। 

टाटा ग्रुप के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने कहा कि प्रस्तावित निवेश से न केवल रोजगार के मौके बचेंगे बल्कि ग्रीन तकनीक आधारित इंडस्ट्रियल सिस्टम भी साउथ वेल्स में देखने को मिलेगा। कंपनी अपने संभी संबंधित पक्षों (स्टेकहोल्डर्स) के साथ काम जिम्मेदारीके साथ काम करने को इच्छुक है। वहीं टाटा स्टील के मुख्य कार्यकारी अधिकारी टीवी नरेंद्रन ने कहा कि यूके सरकार की मदद से टाटा स्टील यूके ग्रीन और आधुनिकता के साथ भविष्य के कारोबार के लिए तैयार होगी।

 

(शेयर मंथन, 17 सितंबर 2023)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख