शेयर मंथन में खोजें

News

एशियाई बाजारों में रही लाली

सप्ताह के पहले दिन सोमवार के कारोबार में प्रमुख एशियाई शेयर बाजारों में गिरावट रही। हांगकांग के हैंग सेंग सूचकांक में 2.83% की कमजोरी आयी, जबकि दक्षिण कोरिया के कॉस्पी सूचकांक में 2% की गिरावट आयी। सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स सूचकांक 1.65% कमजोरी के बाद बंद हुआ। ताइवान वेटेड, शंघाई कंपोजिट और जकार्ता कंपोजिट भी लाल निशान में बंद हुए, हालांकि इनकी गिरावट अधिक नहीं रही। 

सेंसेक्स 296 अंक लुढ़का, निफ्टी 100 अंक नीचे

भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुए। बीएसई सेंसेक्स 296 अंकों की कमजोरी के साथ 9,110 पर रहा। निफ्टी 100 अंकों की गिरावट के साथ 2773 पर बंद हुआ। कमजोर वैश्विक संकेतों के मद्देनजर कारोबारी हफ्ते के पहले दिन सोमवार को भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ खुले। नवंबर महीने के बेहतर औद्योगिक उत्पादन के आँकड़े भी शेयर बाजार को उत्साह नहीं दे सके और इसकी गिरावट कायम रही। आज जारी किये गये आँकड़े के अनुसार नवंबर 2008 में औद्योगिक उत्पादन की विकास दर 2.4% रही है। इससे पहले अक्टूबर 2008 के लिए यह -0.4% रही थी। सत्यम कंप्यूटर्स के स्थान पर सेंसेक्स में शामिल किये गये सन फार्मा के शेयर आज बढ़त पर बंद हुआ। सन फार्मा का शेयर भाव 2% की उछाल के साथ 1122.80 रुपये पर रहा। दूसरी ओर, सेंसेक्स से बाहर किये सत्यम कंप्यूटर्स का शेयर भी आज 44% की उछाल के साथ 34.40 रुपये पर बंद हुआ।

सन फार्मा ने मनाया सेंसेक्स में शामिल होने का जश्न

सत्यम कंप्यूटर्स के स्थान पर सेंसेक्स में शामिल किये गये सन फार्मा के शेयर आज बढ़त पर हैं। दोपहर 2.49 बजे सन फार्मा का शेयर भाव 3.09% की उछाल के साथ 1134.80 रुपये पर था, जबकि इस समय बीएसई सेंसेक्स में 3% से अधिक की गिरावट थी। दूसरी ओर, सेंसेक्स से बाहर किये सत्यम कंप्यूटर्स का शेयर भी आज उछाल पर है।

कायम है सेंसेक्स में गिरावट

नवंबर महीने के बेहतर औद्योगिक उत्पादन के आँकड़े भी सेंसेक्स को उत्साह नहीं दे सके और इसकी गिरावट कायम है। आज जारी किये गये आँकड़े के अनुसार नवंबर 2008 में औद्योगिक उत्पादन की विकास दर 2.4% रही है। इससे पहले अक्टूबर 2008 के लिए यह -0.4% रही थी। दोपहर 2.37 बजे बीएसई सेंसेक्स 359 अंक गिर कर 9,047 पर था।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

देश मंथन के आलेख