शेयर मंथन में खोजें

News

टाटा मोटर्स में उछाल

बीएसई में आज के दिन के कारोबार में टाटा मोटर्स के शेयरों में उछाल दिख रही है। दोपहर 12.36 बजे कंपनी का शेयर भाव 5.13% की बढ़त के साथ 188.50 रुपये पर था। आज विभिन्न समाचार माध्यमों में यह खबर आयी है कि जगुआर लैडरोवर को पूँजी प्रवाह के संकट से बचाने के लिए टाटा मोटर्स इसमें धन के निवेश के लिए तैयार हो गयी है।

केर्न इंडिया के शेयरों में तेजी

केर्न इंडिया द्वारा राजस्थान में रागेश्वरी क्षेत्र के नजदीक तेल व गैस की खोज की खबर दिये जाने के बाद इसके शेयरों में तेजी का रुख है। बीएसई में 12.11 बजे कंपनी का शेयर भाव 5.56% की उछाल के साथ 161.40 रुपये पर था।

ठीक-ठाक ही लग रहे हैं बाजार

संदीप शेनॉय, पिंक रिसर्च

आज के लिए मुझे बाजार ठीक-ठाक ही लग रहे हैं। हालांकि सुबह धीमापन दिख सकता है, लेकिन जैसे-जैसे दिन बीतता जायेगा, वैसे-वैसे बाजार की भावना बेहतर होती चली जायेगी। जहाँ तक आज के लिए अच्छे प्रदर्शन करने वाले क्षेत्रों का सवाल है, पिछले हफ्ते में अच्छी बढ़त दर्ज करने वाले बैंकिंग और रियल्टी क्षेत्र के शेयरों के अच्छे प्रदर्शन का सिलसिला जारी रहने की संभावना है।

गीतांजलि जेम्स ने दी शेयरों के पुनर्खरीद को मंजूरी

गीतांजलि जेम्स के निदेशक मंडल ने 1.20 करोड़ शेयरों के पुनर्खरीद को मंजूरी दे दी है। कंपनी ने बीएसई को भेजी गयी विज्ञप्ति में सूचित किया है कि इन शेयरों के लिए अधिकतम 120 रुपये प्रति शेयर की दर तय की गयी है।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

देश मंथन के आलेख