वित्त वर्ष 2024 की पहली तिमाही में एचसीएल टेक का मुनाफा 11.3% गिरा
आईटी की दिग्गज कंपनी एचसीएल टेक ने वित्त वर्ष 2024 के पहली तिमाही के नतीजे पेश किए हैं। कंपनी का मुनाफा कंसोलिडेटेड आधार पर 11.3% गिरा है। कंसोलिडेटेड मुनाफा 3,983 करोड़ रुपये से घटकर 3,534
करोड़ रुपये रह गया है।