शेयर मंथन में खोजें

News

आईओसी (IOC) के बोर्ड ने राइट्स इश्यू के जरिए 22000 करोड़ जुटाने को मंजूरी दी

इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के बोर्ड ने पूंजी जुटाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। बोर्ड ने राइट्स इश्यू के जरिए 22000 करोड़ रुपये जुटाने को मंजूरी दी है। एक्सचेंज को दी गई जानकारी में कंपनी ने कहा कि राइट्स बेसिस पर इक्विटी शेयर जारी कर पूंजी जुटाने को मंजूरी दी है।

हिन्दुस्तान जिंक का वित्त वर्ष 2024 के लिए 7 रुपये अंतरिम डिविडेंड का ऐलान

माइनिंग क्षेत्र की दिग्गज कंपनी हिन्दुस्तान जिंक बोर्ड ने अंतरिम डिविडेंड को मंजूरी दे दी है। बोर्ड ने 7 रुपये प्रति शेयर अंतरिम डिविडेंड को मंजूरी दी है। यह मंजूरी वित्त वर्ष 2023-24 के लिए मिली है। कंपनी को अंतरिम डिविडेंड पर 2957.72 करोड़ रुपये खर्च होंगे। आपको बता दें कि हिन्दुस्तान जिंक वेदांता की सब्सिडियरी कंपनी है। 

अरविंदो फार्मा की सब्सिडियरी को एंटीबॉडी के लिए एक्सक्लूसिव लाइसेंसिंग करार मिला

अरविंदो फार्मा की सब्सिडियरी “CuraTeQ” यानी क्यूरा टीईक्यू बायोलॉजिक्स प्राइवेट लिमिटेड ने एक एक्सक्लूसिव लाइसेंस एग्रीमेंट के लिए करार किया है। कंपनी की सब्सिडियरी ने अमेरिका की एक कंपनी BioFactura Inc यानी बायोफैक्चुरा इंक के साथ यह करार किया है।

डीसीबी को हिस्सा बिक्री के लिए आरबीआई से मंजूरी मिली

निजी सेक्टर के बैंक डीसीबी (DCB) यानी डेवलपमेंट क्रेडिट बैंक को भारतीय रिजर्व बैंक यानी आरबीआई (RBI) से हिस्सा बिक्री के लिए मंजूरी मिली है। डेवलपमेंट क्रेडिट बैंक को यह मंजूरी टीएएमपीएल (TAMPL) यानी टाटा एसेट मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड को हिस्सा बिक्री के लिए मिली है। 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

देश मंथन के आलेख