चौथी तिमाही में एबी फैशन मुनाफे से घाटे में आई
आदित्य बिड़ला फैशन ऐंड रिटेल को चौथी तिमाही में कंसोलिडेटेड आधार पर 194 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। पिछले साल इसी अवधि में कंपनी ने 32 करोड़ रुपये मुनाफा कमाया था।
आदित्य बिड़ला फैशन ऐंड रिटेल को चौथी तिमाही में कंसोलिडेटेड आधार पर 194 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। पिछले साल इसी अवधि में कंपनी ने 32 करोड़ रुपये मुनाफा कमाया था।
मुथूट फाइनेंस ने चौथी तिमाही के नतीजे पेश किए हैं। मुथूट फाइनेंस के मुनाफे में 6% की गिरावट आई है। कंपनी का स्टैंडअलोन मुनाफा 960.3 करोड़ रुपये से घटकर 902.6 करोड़ रुपये हो गया है। स्टैंडअलोन आधार पर ब्याज से शुद्ध आय में 7.7% की बढ़ोतरी हुई है। ब्याज से शुद्ध आय 1720.1 करोड़ रुपये से घटकर 1853.3 करोड़ रुपये हो गया है।
बंधन बैंक ने चौथी तिमाही के नतीजे पेश किया है। बैंक के मुनाफे में 57.5% की गिरावट आई है। बैंक का स्टैंडअलोन मुनाफा 1902.3 करोड़ रुपये से घटकर 808.3 करोड़ रुपये हो गया है। स्टैंडअलोन आधार पर ब्याज से शुद्ध आय 2540.2 करोड़ रुपये से घटकर 2471.8 करोड़ रुपये हो गया है। बैंक का ब्याज से शुद्ध आय में 2.7% की गिरावट आई है।
गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड ने चौथी तिमाही के नतीजे पेश किए हैं। सालाना आधार पर कंपनी के मुनाफे में 78 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। स्टैंडअलोन मुनाफा 246 करोड़ रुपये से बढ़कर 604
करोड़ रुपये हो गया है। तिमाही आधार पर मुनाफा 145.6 फीसदी बढ़ा है, वहीं आय में 7.10 फीसदी की गिरावट आई है।