चौथी तिमाही में विप्रो का मुनाफा 0.7% बढ़ा, बायबैक को बोर्ड मंजूरी
आईटी की दिग्गज कंपनी विप्रो का चौथी तिमाही में कंसोलिडेटेड मुनाफा 0.7% बढ़ा है। कंपनी का मुनाफा 3053 करोड़ रुपये से बढ़कर 3075 करोड़ रुपये हो गया है। कंपनी की कंसो आय में 0.2% की मामूली गिरावट देखने को मिली है।