शेयर मंथन में खोजें

सेंसेक्स में मामूली गिरावट, निफ्टी सपाट

लगातार तीन शानदार सत्रों के बाद आज बाजार में मुनाफावसूली के कारण थोड़ा नकारात्मक माहौल दिख रहा है।

इससे पहले सोमवार को बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक नये शिखर पर पहुँचे थे। हालाँकि शुरुआती कारोबार में ही निफ्टी के 32 शेयरों ने 52 हफ्तों का ऊपरी स्तर भी छू लिया। आज निफ्टी 10,227.65 पर शुरुआत के बाद करीब 10 बजे भी बिल्कुल सपाट इसी स्तर पर है। वहीं सेंसेक्स 32,633.64 के पिछले बंद भाव के मुकाबले 32,654.41 पर खुलने के बाद 29.49 अंक या 0.09% की कमजोरी के साथ 32,604.15 से स्तर पर चल रहा है। इस समय बाजार के छोटे-मंझोले सूचकांकों में तेजी है। बीएसई मिडकैप में 0.37% और बीएसई स्मॉलकैप में 0.31% की बढ़त दिख रही है, जबकि निफ्टी मिड 100 में 0.32% और निफ्टी स्मॉल में 0.33% की बढ़त है।
इस समय सेंसेक्स के 31 दिग्गज शेयरों में से 13 शेयरों में मजबूती के साथ ही 18 शेयरों में कमजोरी है। सेंसेक्स के प्रमुख शेयरों में से एशियन पेंट्स 1.26%, भारती एयरटेल 1.19%, ऐक्सिस बैंक 0.79% और सन फार्मा 0.78% ऊपर हैं। वहीं गिरने वाले शेयरों में एनटीपीसी में 1.00%, ओएनजीसी में 0.90%, टाटा मोटर्स में 0.87% और इन्फोसिस में 0.72% नीचे चल रहे हैं। निफ्टी के 50 शेयरों में से इस समय 23 शेयरों में बढ़त है, जबकि 26 शेयर कमजोर स्थिति में हैं। निफ्टी का 1 शेयर सपाट स्थिति में है। (शेयर मंथन, 17 अक्टूबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख