शेयर मंथन में खोजें

मुनाफावसूली के कारण सपाट बंद हुए सेंसेंक्स और निफ्टी

मंगलवार को मुनाफावसूली के कारण बाजार में बेहद हल्का बदलाव आया।

हालाँकि उतार-चढ़ाव भरे सत्र में निफ्टी बेहद मामूली बढ़त के साथ नये उच्चतम बंद भाव पर समाप्त हुआ। सुबह बीएसई सेंसेक्स सोमवार के 32,633.64 के बंद स्तर की तुलना में मामूली वृद्धि के साथ 32,654.41 पर खुला और अंत में 24.48 अंक या 0.08% की हल्की कमजोरी के साथ 32,609.16 अंक पर बंद हुआ। सत्र के दौरान सेंसेक्स 32,699.86 अंक के ऊपरी स्तर तक चढ़ा, जबकि 32,556.74 के निचले स्तर तक फिसला। वहीं निफ्टी 10,230.85 के पिछले बंद भाव के मुकाबले सपाट 10,227.65 पर खुला और 3.60 अंक या 0.04% ऊपर 10,234.45 अंक पर समाप्त हुआ। कारोबार के बीच में निफ्टी का उच्च स्तर 10,251.85 और निचला स्तर 10,212.60 रहा। वीआईएक्स (VIX) सूचकांक 2.65% की बढ़त के साथ 11.61 अंक पर बंद हुआ। कुल शेयरों की बात करें तो आज बीएसई में 1,375 शेयरों में तेजी, जबकि 1,301 शेयरों में गिरावट रही। साथ ही इसके 129 शेयरों में कोई परिवर्तन नहीं आया।
दूसरी ओर प्रमुख सूचकांकों के विपरीत बाजार के छोटे-मँझोले सूचकांकों में तेजी दर्ज की गयी। बीएसई मिडकैप में 0.40% और बीएसई स्मॉलकैप में 0.53% की मजबूती दर्ज की गयी। वहीं निफ्टी मिडकैप 100 में 0.58% और निफ्टी स्मॉल में 100 0.71% की मजबूती आयी।
आज के कारोबार में सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में सिप्ला में 4.09%, भारती एयरटेल में 2.86%, एशियन पेंट्स में 2.06%, बजाज ऑटो में 1.09%, हीरो मोटोकॉर्प में 0.85% और महिंद्रा ऐंड महिंद्रा में 0.45% की मजबूती आयी। गिरने वाले शेयरों की बात करें तो ऐक्सिस बैंक में 1.44%, टाटा मोटर्स में 1.04% इन्फोसिस में 0.84%, डॉ रेड्डीज में 0.62%, कोटक महिंद्रा बैंक में 0.44% और एसबीआई में 0.44% की गिरावट आयी। निफ्टी के 50 शेयरों में से 24 शेयर तेजी और 25 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए और 1 शेयर सपाट रहा। वहीं बीएसई के 31 शेयरों में से 13 शेयर हरे और 18 शेयर लाल निशान में रहे। (शेयर मंथन, 17 अक्टूबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख