शेयर मंथन में खोजें

एचपीसीएल (HPCL) : आस्ट्रेलिया में दो गैस फील्ड में हिस्सेदारी खरीदेगी

हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन (HPCL) ने एक खरीद-बिक्री समझौता किया है। 

एचपीसीएल की सब्सीडियरी कंपनी प्राइज पेट्रोलियम (Prize Petroleum) ने आस्ट्रेलिया की एडब्लूई (AWE) कंपनी के साथ दो गैस फील्ड और गैस इन्फ्रास्ट्रक्चर इकाई में न्यूनतम हिस्सेदारी खरीदने के लिए यह समझौता किया। यह समझौता लगभग 8.5 लाख ऑस्ट्रेलियाई डॉलर का है। समझौते के तहत एचपीसीएल आस्ट्रेलिया के दो गैस क्षेत्रों में 11.25% और 9.75% हिस्सेदारी खरीदेगी।  

शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। बीएसई में इस खबर के बाद कंपनी का शेयर 236.85 रुपये तक ऊपर चढ़ गया। दोपहर 1:35 बजे यह 3.76% की बढ़त के साथ 236 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 29 जनवरी 2014) 

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख