शेयर मंथन में खोजें

कारोबारी हफ्ते के पहले दिन बाजार भारी गिरावट के साथ बंद

कारोबारी हफ्ते के पहले दिन बाजार भारी गिरावट के साथ बंद हुए।

कमजोर ग्लोबल संकेतों से भारतीय बाजार में भारी बिकवाली देखी गई। रूस और यूक्रेन विवाद के कारण बाजार पर भारी दबाव देखा गया। बाजार में चौतरफा बिकवाली देखी गई। शुक्रवार को अमेरिकी बाजार भी भारी गिरावट के साथ बंद हुए। सुबह से ही डाओ फ्यूचर्स में भी कमजोरी देखी जा रही थी। आज के कारोबार में इंडेक्स से ज्यादा शेयरों में गिरावट देखी गई।

सेंसेक्स (Sensex) 1747 अंक या 3% गिर कर 56,405, निफ्टी 50 (Nifty 50) 532 अंक या 3.06% गिर कर 16,842 पर बंद हुआ। निफ्टी बैंक (Nifty Bank) 1609 अंक या 4.18% गिर कर 36,908 पर बंद हुआ।
निफ्टी के गिरने वाले शेयरों में जेएस डब्लू स्टील 6.68%, एचडीएफसी लाइफ 6.39%, आईटीसी (ITC) 5.59% और टाटा स्टील 5.39% गिर कर बंद हुए।
गिरावट भरे बाजार में निफ्टी का एकमात्र शेयर टीसीएस (TCS) बायबैक के रिकॉर्ड तारीख के ऐलान के सहारे 0.93% चढ़ कर बंद होने में सफल रहा।इसके अलावा सरकारी बैंकों के शेयरों में जमकर बिकवाली देखी गई। यूनियन बैंक 7.45%, बैंक ऑफ बड़ौदा 6.56%,केनरा बैंक 6.66% और पंजाब नेशनल बैंक 6.67% के नुकसान के साथ बंद हुए।
रियल्टी शेयरों में भी जमकर बिकवाली देखी गई। आईबी रियल एस्टेट 10.47%, कोल्टे पाटिल 6.02%, डीएलएफ (DLF) 6.22% और गोदरेज प्रॉपर्टीज 5.66% की कमजोरी के साथ बंद हुए। कारोबारी सत्र के दौरान मेटल शेयरों की चमक भी फीकी पड़ती दिखी। हिंदुस्तान कॉपर 9.25%, जेएस डब्लू स्टील 6.68%, जिंदल स्टेनलेस लिमिटेड 6.26% तक गिर कर बंद हुए। (शेयर मंथन, 14 फरवरी 2022)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख