शेयर मंथन में खोजें

केनरा बैंक (Canara Bank) के निदेशक मंडल ने इसलिए दिखायी हरी झंडी

केनरा बैंक (Canara Bank) को इसके निदेशक मंडल ने मंजूरी दे दी है।

बीते शुक्रवार को केनरा बैंक के निदेशक मंडल की बैठक हुई, जिसमें सिंडिकेट बैंक (Syndicate Bank) के साथ विलय को हरी झंडी दिखा दी गयी। गौरतलब है कि हाल ही में सरकार ने कई पीएसयू बैंकों के आपस में विलय का ऐलान किया था।
केनरा बैंक और सिंडिकेट बैंक के विलय से चौथा सरकारी सबसे बड़ा बैंक तैयार होगा। इसका कारोबार 15.20 लाख करोड़ रुपये और 10,342 शाखाओं का नेटवर्क होगा। साथ ही संयुक्त बैंक के कर्मचारियों की संख्या 89,885 होगी।
जून समाप्ति पर सरकार की केनरा बैंक में 70.62% और सिंडिकेट बैंक में 78.48% हिस्सेदारी थी।
उधर बीएसई में केनरा बैंक का शेयर 203.40 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में 202.00 रुपये पर खुल कर अभी तक के सत्र में 200.40 रुपये तक फिसला है। करीब सवा 10 बजे यह 0.30 रुपये या 0.15% की मामूली वृद्धि के साथ 203.70 रुपये पर चल रहा है। इस भाव पर बैंक की बाजार पूँजी 15,343.60 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 302.00 रुपये और निचला स्तर 190.35 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 16 सितंबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख