शेयर मंथन में खोजें

सीएंडसी कंस्ट्रक्शंस को 781 करोड़ का ठेका

सी एंड सी कंस्ट्रक्शंस को बिहार में एक फ्राइट कॉरिडोर बनाने के लिए 781 करोड़ रुपये का एक ठेका हासिल हुआ है। बीएसई को भेजी गयी प्रेस विज्ञप्ति में कंपनी ने सूचित किया है कि कंपनी यह काम अपने संयुक्त उपक्रम के साझेदार बीएससीपीएल इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के साथ मिल करेगी और यह काम 36 महीने में पूरा किया जाना है। 

भारतीय शेयर बाजारों में बढ़त

2.42: भारतीय शेयर बाजारों में इस समय मजबूती का रुख है। सेंसेक्स में 112 अंकों की बढ़त है और यह 10,188 पर है। निफ्टी 43 अंकों की मजबूती के साथ 3,104 पर है। बीएसई रियल्टी सूचकांक में करीब 11% की बढ़त है। बीएसई आईटी सूचकांक में गिरावट है। डीएलएफ में 10.54%, महिंद्रा एंड महिंद्रा में 7.2%, टाटा पावर में 5.6% और रिलायंस इन्फ्रा में 5.4% की मजबूती है। टाटा मोटर्स, जयप्रकाश एसोसिएट्स, रिलायंस कम्युनिकेशंस और स्टरलाइट इंडस्ट्रीज में 4% से अधिक बढ़त है। सत्यम कंप्यूटर्स में 4.75% और ओएनजीसी में 2.3% की गिरावट है।

अब हो रहा है जमीनी हकीकत का अनुभव

राजीव रंजन झा

एक अरसे तक जमीन-जायदाद (रियल एस्टेट) के व्यवसाय में लगी कंपनियाँ हकीकत को नकारने में लगी थीं। वे भले ही मान रही थीं कि बिक्री की मात्रा कुछ घटी है, लेकिन कीमतें घटने के बारे में उनका जवाब नकारात्मक ही रहता था। उस समय अगर बीते कुछ महीनों में गिरावट आने की बात वे मानती भी थीं, तो भविष्य में गिरावट की संभावना साफ नकारती थीं। लेकिन अब इडेलवाइज के एक सर्वेक्षण में 63% प्रॉपर्टी ब्रोकरों ने यह माना कि अगले 3 महीनों के दौरान कीमतें घटने की संभावना है। तीन महीने पहले के सर्वेक्षण में ऐसा मानने वालों की संख्या केवल 29% थी। प्रॉपर्टी ब्रोकरों का जो बड़ा तबका पहले कीमतें और घटने की संभावना को नकार रहा था, वह हाल के दिनों में गलत साबित होने के बाद अब भविष्य में भी कीमतें घटने की संभावना देख रहा है। हकीकत का अहसास सबसे ज्यादा दिल्ली-एनसीआर में दिखता है, जहाँ निकट भविष्य में कीमतें घटने की संभावना देखने वालों की संख्या 13% से बढ़ कर 77% हो गयी है।

बैंक और रियल एस्टेट शेयरों से उम्मीद

आर के गुप्ता, एमडी, टॉरस म्यूचुअल फंड

वैश्विक संकेत चाहे जैसे भी हों, आज भारतीय शेयर बाजारों के मजबूत खुलने की संभावना है। ब्याज दरों में कटौती की संभावना से बाजार में उत्साह है। ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद से रेट-सेंसेटिव (ब्याज दरों से प्रभावित होने वाले) क्षेत्रों का प्रदर्शन बेहतर रहने की संभावना है।

चंदा कोचर होंगीं आईसीआईसीआई बैंक की नयी एमडी-सीईओ

देश के सबसे बड़े निजी बैंक में आखिरकार शीर्ष नेतृत्व बदलने का ऐलान हो गया है। आईसीआईसीआई बैंक ने चंदा डी कोचर को अपना नया एमडी और सीईओ बनाने का फैसला किया है। वे यह जिम्मेदारी 1 मई 2009 से संभालेंगीं। बैंक के मौजूदा एमडी और सीईओ के वी कामत 1 मई 2009 से 5 साल के लिए नॉन-एक्जीक्यूटिव चेयरमैन बनाये गये हैं। बैंक के मौजूदा नॉन-एक्जीक्यूटिव चेयरमैन एन वागुल का कार्यकाल 30 अप्रैल 2009 को समाप्त हो रहा है।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख