शेयर मंथन में खोजें

डिजिटल भुगतान को सुरक्षित बना सकता है आरबीआई का ये कदम, बदलेगा बैंकों की वेबसाइट का नाम

देश में डिजिटल भुगतान के मामलों में बढ़ती धोखाधड़ी से निपटने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बड़ा ऐलान किया है। केंद्रीय बैंक जल्द ही बैंक डॉट इन (bank.in) और फिन डॉट इन (fin.in) के दो डोमेन की शुरुआत करेगा।

शेयर बाजार की शी वुल्फ और ऑप्शन क्वीन अस्मिता अब नहीं दे पायेंगी स्टॉक टिप्स, सेबी ने लगाया बैन

सोशल मीडिया पर शेयर बाजार में निवेश के लिए लुभाने वालों के खिलाफ बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) सख्त है। बिना पंजीकरण के शेयर बाजार पर टिप्स देने वाले फिनफ्लूएंसरों को लेकर हाल में सेबी ने कुछ निर्देश जारी किये थे। इसके बावजूद ऐसे लोगों की दुकान बदस्तूर जारी है।

आरबीआई की दरों में कटौती क्या बस 1 बार का उपहार है?

भले ही बाजार की आशाओं को पूरा करते हुए भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने अपनी इस नीतिगत समीक्षा में दरों में कटौती कर दी है, पर उसकी टिप्पणियों और अर्थव्यवस्था के विभिन्न पहलुओं को देखते हुए काफी विशेषज्ञों का कहना है कि यह इस समय केवल 1 बार का उपहार हो सकता है।

महिला सम्मान बचत योजना पर मिल रहा 7.5% तक ब्याज, 31 मार्च 2025 तक निवेश का मौका

महिला सम्मान बचत प्रमाणपत्र एक ऐसी योजना है जो खासतौर पर महिलाओं के लिए बनायी गयी है। इस योजना में पैसा जमा करने पर आपको अच्छा ब्याज मिलेगा। यह योजना सरकार द्वारा शुरू की गयी है और इसका मकसद महिलाओं को पैसा बचाने के लिए प्रोत्साहित करना है। इस योजना में पैसा दो साल के लिए जमा करना होता है। इस स्‍मॉल सेविग्‍ंस स्‍कीम में 31 मार्च 2025 तक निवेश किया जा सकता है।

वित्त मंत्रालय ने कर्मचारियों को चैटजीपीटी और डीपसीक का इस्तेमाल न करने का दिया निर्देश

चैटजीपीटी को टक्कर देने के लिए चीन ने अपना नया एआई चैटबॉट डीपसीक बाजार में उतारा है, जिसके कारण पिछले दिनों अमेरिका के शेयर बाजार धड़ाम हो गये थे। दोनों देशों के बीच जारी इस प्रतिद्वंदिता के बीच भारत सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को इन दोनों चैटबॉट्स को इनका इस्तेमान न करने का आदेश जारी किया गया है।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख