शेयर मंथन में खोजें

Zee Entertainment मामले में सुभाष चंद्रा और पुनीत गोयनका ने सैट का दरवाजा खटखटाया

सुभाष चंद्रा और उनके बेटे पुनीत गोयनका ने भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) के मंगलवार (13 जून) के उस अंतरिम आदेश के खिलाफ प्रतिभूति अपीलीय न्यायाधिकरण (SAT) का रुख किया, जिसमें उन्हें किसी भी सूचीबद्ध कंपनी में निदेशक या प्रमुख प्रबंधकीय कर्मियों का पद संभालने से रोक दिया गया था।

सज्जन जिंदल की कंपनी एमजी मोटर इंडिया में खरीदना चाहती है हिस्‍सेदारी

सज्जन जिंदल के स्‍वामित्‍व वाले जेएसडब्ल्यू समूह (JSW group) की कंपनी शंघाई स्थित मूल कार निर्माता कंपनी एसएआईसी मोटर (SAIC Motor) के पूर्ण स्‍वामित्‍व वाली एमजी मोटर इंडिया (MG Motor India) में 45 से 48% हिस्सेदारी लेने की तैयारी में है। उनके बहुमत के अधिग्रहण से कंपनी एक भारतीय इकाई बन जाएगी, जिसमें डीलरों और भारतीय कर्मचारियों के पास लगभग 5-8% हिस्सेदारी होगी। स्‍थानीय मीडिया रिपोर्ट में कई सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि पैरेंट कंपनी एसएआईसी बाकी बचे पर्सेंटेज पर कायम रहेगी।

आर्थिक मोर्चे पर मिली दोहरी खुशी, महँगाई घटी, औद्योगिक उत्पादन (आईआईपी) बढ़ा

मई महीने में खुदरा महँगाई दर में फिर से नरमी देखने को मिली है और यह आरबीआई के वांछित स्तर के करीब जाती दिख रही है।

खुदरा मुद्रास्फीति मई में घटकर दो साल के निचले स्तर 4.25% पर

खाद्य और ईंधन उत्पादों की कीमतों में नरमी के कारण खुदरा मुद्रास्फीति मई में घटकर 25 महीने के निचले स्तर 4.25% पर आ गई। यह लगातार चौथा महीना है जब खुदरा मुद्रास्फीति में गिरावट आई है और उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI) आधारित मुद्रास्फीति लगातार तीसरे महीने रिजर्व बैंक के छह फीसदी से नीचे बनी हुई है।

Indigo Airlines में हिस्‍सेदारी बेचने की खबरों से लड़खड़ाये कंपनी के शेयर

गंगवाल परिवार इंडिगो एयरलाइंस (Indigo Airlines) का संचालन करने वाली इंटरग्लोब एविएशन (Interglobe Aviation Ltd) में अपनी पाँच से आठ फीसदी हिस्‍सेदारी बेचने की तैयारी कर रहा है। विभिन्‍न स्रोतों से आ रही खबरों में कहा जा रहा है कि यह परिवार जुलाई मे विमानन कंपनी में अपनी हिस्‍सेदारी कम करने पर अंतिम मुहर लगा सकता है। इस खबर से सोमवार (12 जून) कंपनी के शेयर के भाव में गिरावट देखने को मिली।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख