शेयर मंथन में खोजें

इक्‍विटी और डेट के जरिये 16,000 करोड़ रुपये जुटायेगा येस बैंक, बोर्ड बैठक में लिया फैसला

निजी क्षेत्र के येस बैंक को बोर्ड से 16,000 करोड़ रुपये जुटाने की मंजूरी मिल गयी है। बैंक की ओर से मंगलवार को इसकी जानकारी दी गयी है। बोर्ड ने बैंक को दो तरह से पूँजी जुटाने को मंजूरी दी है। बैंक यह पूँजी कई चरणों में घरेलू और अंतरराष्‍ट्रीय बाजारों से जुटायेगा। 

Repo Rate Cut - इस साल आरबीआई की रेपो दर 5% हो जायेगी : नोमुरा

जापान की ब्रोकिंग फर्म नोमुरा ने हाल ही में जारी अपनी 'एशिया एच2 आउटलुक' रिपोर्ट जारी की है। इसमें नोमुरा ने अनुमान जताया है कि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) 2025 के अंत तक रेपो दर में 100 आधार अंक (बीपीएस) यानी 1% अंक की कटौती कर सकता है, जिससे यह दर 6% से घट कर 5% हो जायेगी।

मई में विनिर्माण पीएमआई में गिरावट, 3 महीने के निचले स्‍तर पर आयी

व‍िनिर्माण क्षेत्र की आर्थिक गतिव‍िधि के मुख्‍य संकेतक विनिर्माण क्षेत्र के पीएमआई (पर्चेज‍िंंग मैनेजर्स इंडेक्‍स) में मई के म‍हीने में गिरावट देखने को मिली है। इस दौरान ये सूचकांक तीन महीने के निचले स्‍तर 57.6 पर आ गया है। अमेरिकी राष्‍ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रंप द्वारा टैरिफ लगाने के बाद ये नरमी दर्ज की गयी है। 

वार्षिक जीडीपी वृद्धि (GDP Growth) आशाओं के अनुरूप, 2025-26 में भी 6.5% वृद्धि की आशा

धर्मकीर्ति जोशी

मुख्य अर्थशास्त्री, क्रिसिल

वास्तविक सकल घरेलू उत्पाद (रियल जीडीपी) ने आशाओं के अनुरूप वित्त-वर्ष 2024-25 में 6.5% की वृद्धि दर्ज की है, जिससे भारतीय अर्थव्यवस्था का आकार 2023-24 के 3.6 लाख करोड़ डॉलर से बढ़ कर (2024-25 के अंत में) 3.9 लाख करोड़ डॉलर हो गया। वहीं नामित वृद्धि (नोमिलन ग्रोथ) एकल अंक में 9.8% पर रही।

ट्रंप टैरिफ रद्द करने का आदेश संघीय न्यायालय ने पलटा

अमेरिका में टैरिफ की गेंद बार-बार इस पाले से उस पाले में जा रही है। पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप इन शुल्कों को लेकर बार-बार बदलती हुई घोषणाएँ करते रहे, कभी बढ़ाते कभी घटाते रहे। अब अदालतों में एक दिन यह टैरिफ रद्द हो रहा है, तो अगले ही दिन बहाल हो जा रहा है।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

देश मंथन के आलेख