शेयर मंथन में खोजें

इन्फोसिस खरीदें और बजाज ऑटो बेचें : आनंद राठी

Anand Rathi Securities

आनंद राठी सिक्योरिटीज ने आज वायदा कारोबार पर अपनी दैनिक रिपोर्ट में इन्फोसिस (Infosys) के शेयर खरीदने और बजाज ऑटो (Bajaj Auto) के शेयर बेचने की सलाह दी है।

ब्रोकिंग फर्म ने आज शुक्रवार को अपनी डेरिवेटिव रिपोर्ट में इन्फोसिस(937) को 919.00-928.00 रुपये के बीच बेचने की सलाह दी है। इस सौदे में लक्ष्य 960 रुपये का है। इस सौदे में घाटा काटने का स्तर (स्टॉप लॉस) 905 रुपये बताया गया है। इसके अलावा, आनंद राठी सिक्योरिटीज ने बजाज ऑटो (2,810.35) को 2,838-2,866 रुपये के बीच बेचने की सलाह दी है और इस सौदे में 2,795 रुपये का लक्ष्य रखने की सलाह दी गयी है। सौदे में घाटा काटने का स्तर 2,880 रुपये पर है।

ध्यान रखें कि यह सलाह फरवरी फ्यूचर के कारोबार के लिए है।

स्पष्टीकरण: इन शेयरों में ब्रोकिंग फर्म या उसके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।

(शेयर मंथन, 03 फरवरी 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख