शेयर मंथन में खोजें

बैंक निफ्टी 26,000 की ओर : आईसीआईसीआई डायरेक्ट

गुजरात विधानसभा चुनावों के कारण बीते सप्ताह के पहले दिन सूचकांक में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला, जिसमें बैंक निफ्टी ने 24,500 का निचला स्तर छुआ।

मगर अंत में यह 25.400 के बाधा स्तर के ऊपर बंद हुआ। इसके बाद सप्ताह के बाकी दिनों में बैंक निफ्टी में तेजी जारी रही और यह 25,800 की ओर ऊपर चढ़ा। हालाँकि पीएसयू बैंकों में बिकवाली से ऊपरी स्तरों पर बैंक निफ्टी में थोड़ी रुकावट आयी, मगर निजी क्षेत्र के बैंकों ने लगातार बेहतर प्रदर्शन किया। आईसीआईसीआई डायरेक्ट ने अपनी साप्ताहिक डेरिवेटिव रिपोर्ट में कहा है कि एचडीएफसी के 24,000 करोड़ रुपये जुटाने की योजना से सूचकांक को सहारा मिला, जबकि अन्य बैंकों के साथ ऐक्सिस बैंक में लंबी खरीदारी दर्ज की गयी।
इसके अलावा पिछले कुछ सप्ताहों में बैंक निफ्टी/निफ्टी का करंट प्राइस रेश्यो 2.45 के आस-पास रहा है। आईसीआईसीआई डायरेक्ट के मुताबिक बैंकिंग शेयरों में तेजी से यह अनुपात आने वाले सप्ताह में 2.51 तक बढ़ सकता है। इस अनुपात के लिए समर्थन 2.42 के स्तर पर रहेगा। आईसीआईसीआई डायरेक्ट की साप्ताहिक रिपोर्ट में यह आशा रखी गयी है कि दिसंबर के अंतिम सप्ताह में बैंक निफ्टी में तेजी जारी रहेगी और यह 26,000 तक जा सकता है। (शेयर मंथन, 23 दिसंबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख