शेयर मंथन में खोजें

निफ्टी और अशोक लेलैंड खरीदें, वोकहार्ट फार्मा बेचें : आईसीआईसीआई डायरेक्ट

icicidirect

आईसीआईसीआई डायरेक्ट (ICICI Direct) ने आज के एकदिनी वायदा कारोबार के लिए निफ्टी (Nifty) और अशोक लेलैंड (Ashok Leyland) के शेयर खरीदने की सलाह दी है। दूसरी ओर इसने वोकहार्ट फार्मा (Wockhardt Pharma) में बिकवाली करने के लिए कहा है। 

ब्रोकिंग फर्म ने आज अपनी रिपोर्ट में निफ्टी अप्रैल फ्यूचर को 10425-10435 रुपये के बीच खरीदने की सलाह दी है। इस सौदे में 10478 का लक्ष्य रखने की सलाह है। घाटा काटने का स्तर (स्टॉप लॉस) 10,405 बताया गया है।
साथ ही इसने अशोक लेलैंड अप्रैल फ्यूचर को 148.60-149.40 रुपये के बीच खरीदने की सलाह दी है। इस सौदे में 150.40/152.10 रुपये के लक्ष्य रखने की सलाह है। घाटा काटने का स्तर (स्टॉप लॉस) 147.55 रुपये पर बताया गया है।
वोकहार्ट फार्मा अप्रैल फ्यूचर को 742.50-743.50 रुपये के बीच बेचने की सलाह दी गयी है। इस सौदे में 736.10/729.60 का लक्ष्य रखने की सलाह है। घाटा काटने का स्तर (स्टॉप लॉस) 750.10 रुपये पर बताया गया है।

ध्यान रखें कि यह सलाह अप्रैल फ्यूचर के कारोबार के लिए है।
स्पष्टीकरण: इन शेयरों में ब्रोकिंग फर्म या उसके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं
(शेयर मंथन, 16 अप्रैल 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख