शेयर मंथन में खोजें

राजनीतिक अस्थिरता से बढ़ सकती है अर्थव्यवस्था की दिक्कतः आरबीआई

भारतीय रिजर्व बैंक ने चेतावनी दी है कि मई 2014 के चुनाव के बाद यदि राजनीतिक अस्थिरता का माहौल बना तो भारतीय अर्थव्यवस्था के हालात और खराब हो सकते हैं। आरबीआई ने फाइनेंशियल स्टेबिलिटी रिपोर्ट 2013 में कहा है कि चुनाव के बाद स्थिर सरकार आना भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए सकारात्मक होगा।
रिपोर्ट के अनुसार फेडरल रिजर्व द्वारा टेपरिंग में की गयी देरी की वजह से आरबीआई को चालू खाते के घाटे को समायोजित करने और विदेशी मुद्रा भंडार को बढ़ाते हुए बफर बनाने का समय मिल गया। विकास के धीमेपन के दौरान महँगाई की ऊँची दर की वजह से भारतीय अर्थव्यवस्था के मूलभूत कारकों का समायोजन अभी पूरा नहीं हो सका है। घरेलू बचत दर में गिरावट और ऊँचा वित्तीय घाटा भारत के लिए अन्य प्रमुख चिंताएँ हैं।
रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि परिसंपत्तियों की गुणवत्ता (एसेट क्वालिटी) अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों के लिए चिंता का सबब बनी हुई है। (शेयर मंथन, 30 दिसंबर 2013)  

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख