शेयर मंथन में खोजें

सरकार बैचेगी एनिमी शेयर, कैबिनेट ने दी मंजूरी

सरकार ने एक अहम फैसले में विनिवेश प्रक्रिया के तहत 6.5 करोड़ से ज्यादा ‘एनिमी शेयर’ की बिक्री के लिए तैयार किये गये मैकेनिज्म को मंजूरी दी है।

ये शेयर भारत के विभाजन के बाद पाकिस्तान में जाकर बस गए निवेशकों के हैं। सरकार को 996 कंपनियों में इन शेयरों की बिक्री से उनके मौजूदा मूल्य पर करीब 3,000 करोड़ रुपये हासिल होने की उम्मीद है। गुरुवार को कैबिनेट की बैठक में इसके साथ ही सार्वजनिक उपक्रम ड्रेजिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के पूर्ण विनिवेश समेत कई अन्य महत्वपूर्ण फैसले लिए गए हैं।
कैबिनेट की बैठक के बाद एक बयान में सरकार ने कहा कि दशकों से यूं ही पड़े एनिमी शेयरों की बिक्री से हासिल रकम को विकास कार्यो में लगाया जाएगा। बयान के मुताबिक गृह मंत्रालय/कस्टोडियन ऑफ एनिमी प्रॉपर्टीज ऑफ इंडिया (सीईपीआई) के पास 996 कंपनियों में 20,323 शेयरधारकों के 6,50,75,877 शेयर पड़े हुए हैं। इनमें 588 कंपनियां इस वक्त चल रही हैं और 139 कंपनियां सूचीबद्ध भी हैं। इन शेयरों की बिक्री से संबंधित अनुमोदन एक वैकल्पिक तंत्र या ऑल्टरनेटिव मैकेनिज्म देता है।
वित्त मंत्री की अध्यक्षता वाले इस तंत्र में गृह मंत्री और सड़क, परिवहन तथा राजमार्ग मंत्री शामिल हैं। एनिमी प्रॉपर्टीज एक्ट, 1968 के मुताबिक किसी भी शत्रु व्यक्ति या कंपनी की तरफ से रखी गई या मैनेज की जा रही संपत्ति को शत्रु संपत्ति में गिना जाता है।
बयान में यह भी कहा गया है कि इन शेयरों की बिक्री से पहले सीईपीआई यह सुनिश्चित करेगा कि किसी भी अदालत में इनसे संबंधित कोई मुकदमा या मामला तो नहीं चल रहा है। (शेयर मंथन, 09 नवंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख