शेयर मंथन में खोजें

कीमतें बढ़ने के कारण सरकार ने मक्का (Corn) के आयात को दी मंजूरी

देश में सूखे की वजह से पशु आहार की कीमतें बढ़ने के कारण सरकार ने दो सरकारी कंपनियों को सुविधापूर्ण 15% आयात कर पर 1,00,000 टन मक्का (Corn) या मकई के आयात को मंजूरी दे दी है।

एमएमटीसी (MMTC) और नेफेड (NAFED) दोनों में प्रत्येक को चालू वित्त वर्ष के दौरान 50,000 टन मक्का के आयात की मंजूरी मिल गयी है।
गौरतलब है कि भारत दुनिया का सातवाँ सबसे बड़ा मकई उत्पादक है। दक्षिण पूर्व एशिया में कुछ साल पहले तक मकई का एक प्रमुख निर्यातक रहा भारत अब एक आयातक में बदल गया है। इसके पीछे मुख्य कारण सूखे की वजह से उत्पादन घटना और देश के मुर्गीपालन उत्पादकों और मकई स्टार्च (अनाज का सत्व) निर्माताओं की ओर से मांग में वृद्धि है।
जानकारों का मानना है कि भारत की स्थिति में बदलाव ने ब्राजील, अर्जेंटीना और अमेरिका जैसे प्रतिद्वंद्वी आपूर्तिकर्ताओं को खुश कर दिया है, जो अब दक्षिण-पूर्व एशियाई बाजार में नयी दिल्ली का स्थान ले चुके हैं। (शेयर मंथन, 15 जून 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!