शेयर मंथन में खोजें

जुलाई में घरेलू हवाई यातायात में 3.01% की वृद्धि - डीजीसीए (DGCA)

नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) की नयी रिपोर्ट के अनुसार साल दर साल आधार पर जुलाई में घरेलू हवाई यातायात में 3.01% की बढ़ोतरी हुई है।

डीजीसीए की रिपोर्ट के अनुसार जुलाई 2018 में 1.155 करोड़ की तुलना में इस साल जुलाई में 1.190 करोड़ यात्रियों ने हवाई यात्रा की। इससे पहले जून में साल दर साल आधार पर हवाई यात्रियों की संख्या में 6.19% की बढ़ोतरी दर्ज की गयी थी।
बाजार हिस्सेदारी की बात करें तो जून में 48.1% के मुकाबले जुलाई में 47.8% के साथ इंडिगो पहले पायदान पर रही। वहीं 15.6% के साथ स्पाइसजेट दूसरे पायदान पर रही, जिसकी जून में भी बाजार हिस्सेदारी इतनी ही रही थी। 14.79% के साथ एयर इंडिया तीसरे नंबर पर रही। आगे इस सूची में गोएयर (13.26%), एयरएशिया (7.71%) और विस्तारा (7.15%) के नाम शामिल हैं।
इसके अलावा यात्री लोड फैक्टर (पीएलएफ) के मामले में गोएयर को पीछे छोड़ कर एक बार फिर से स्पाइसजेट पहले पायदान पर रही। 92.4% के साथ स्पाइसजेट पहले स्थान पर रही, जबकि 90.4% के साथ गोएयर दूसरे नंबर पर फिसल गयी। वहीं 89.5% पीएलएफ के साथ एयर एशिया इस मामले में तीसरे नंबर पर रही।
समय पर उड़ान भरने और पहुँचने के मामले में पिछले कई महीनों से शीर्ष पर रही गोएयर ने जुलाई में भी पहला पायदान हासिल किया, जिसकी 80.5% उड़ानों ने हवाई अड्डों सही समय पर प्रस्थान किया और गंतव्य पर पहुँची। इस सूची में 77.7% के साथ एयर एशिया दूसरे और 74.4% के साथ इंडिगो तीसरे पायदान पर रही। (शेयर मंथन, 24 अगस्त 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख