शेयर मंथन में खोजें

चौथी तिमाही में महिंद्रा ऐंड महिंद्रा ने किया शानदार प्रदर्शन, शेयरों में 17% तेजी की संभावना

देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा ऐंड महिंद्रा ने वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही में दमदार नतीजे पेश किये हैं। कंपनी की एकल आय में इस दौरान सालाना आधार पर 24.5% की मजबूत वृद्धि दर्ज की गयी। विश्लेषकों का मानना है कि इसके चलते महिंद्रा ऐंड महिंद्रा के शेयरों में निवेशकों को आकर्षक प्रतिफल (रिटर्न) मिल सकता है।

एफ ओ एफ पर सेबी के नये नियम निवेशकों के लिए निवेश की राह आसान बनायेंगे

अगर आप निवेश की दुनिया में कदम रख चुके हैं या म्यूचुअल फंड्स में निवेश करते हैं, तो आपने शायद कई बार ये सोचा होगा कि कौन-सा फंड आपके लिए सबसे बेहतर है। हर दिन म्यूचुअल फंड्स के नये विकल्प बाजार में आते हैं, जिससे निवेशकों को निर्णय लेने में उलझन होती है। ऐसे में सेबी की ओर से फंड ऑफ फंड्स को लेकर लाये गये नये नियम आपके लिए बड़ी राहत बन सकते हैं।

बाजार की गिरावट से घबराकर फंड स्विच करने का फैसला हमेशा नहीं होता सही

निवेश की दुनिया में भावनायें अक्सर फैसलों पर हावी हो जाती हैं। बाजार में जब भी गिरावट आती है या किसी फंड का प्रदर्शन थोड़े समय के लिए कमजोर हो जाता है, तो कई निवेशक घबरा जाते हैं और अपने फंड्स को तुरंत बदलने का फैसला कर लेते हैं। हालाँकि, यह हमेशा सही रणनीति नहीं होती।

भारत-यूके एफटीए : द्विपक्षीय व्यापार व्यवस्था से दो बड़ी अर्थव्यवस्थाओं को होगा लाभ : सुनील सुब्रमण्यम

भारत और यूनाइटेड किंगडम ने उदार बाजार पहुँच और आसान व्यापार प्रतिबंध प्राप्त करने के मकसद ऐतिहासिक मुक्त व्यापार समझौता (FTA) किया। यह ब्रेक्सिट के बाद यूके का सबसे महत्वपूर्ण सौदा है और एशिया और ऑस्ट्रेलिया के बाहर भारत का पहला सौदा है। सेंस ऐंड सिंप्लिसिटी के संस्थापक-सीईओ सुनील सुब्रमण्यम दुनिया की दो प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं के बीच हुए समझौते पर अपने विचार व्यक्त किये। 

भारत और ब्रिटेन में ऐतिहासिक समझौते पर सहमति, ये हैं मुक्त व्यापार समझौते की मुख्य बातें

भारत और ब्रिटेन ने तीन सालों की चर्चा के बाद मंगलवार को ऐतिहासिक मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) को अंतिम रूप दे दिया। यह समझौता दोनों देशों के बीच व्यापारिक संबंधों को नयी ऊँचाइयों तक ले जाने में मददगार साबित होगा। इससे दोनों प्रमुख वैश्विक आर्थिक ताकतों के व्यापारिक संबंध प्रगाढ़ होने की उम्मीद की जा रही है।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!