जीडीपी (GDP) विकास दर अप्रैल-जून तिमाही में हुई धीमी
भारतीय अर्थव्यवस्था की चाल फिर से कुछ धीमी पड़ी है। मुख्य रूप से कृषि, निर्माण (कंस्ट्रक्शन) और खनन (माइनिंग) गतिविधियों में कमी दर्ज किये जाने के कारण विकास दर अपेक्षाकृत धीमी पड़ी है।
भारतीय अर्थव्यवस्था की चाल फिर से कुछ धीमी पड़ी है। मुख्य रूप से कृषि, निर्माण (कंस्ट्रक्शन) और खनन (माइनिंग) गतिविधियों में कमी दर्ज किये जाने के कारण विकास दर अपेक्षाकृत धीमी पड़ी है।
वित्त मंत्री अरुण जेटली (Arun Jaitley) ने केंद्रीय कर्मचारियों को 2014-15 और 2015-16 के बकाये बोनस का भुगतान किये जाने की घोषणा की है। यह बोनस सातवें वेतन आयोग के मुताबिक संशोधित दरों पर दिया जायेगा।
भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India) ने अपनी सालाना रिपोर्ट में कहा है कि ब्याज दरों में कमी तभी संभव है जब महँगाई में नरमी के संकेत दिखने लगेंगे।
भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India) यानी आरबीआई (RBI) ने अपनी वार्षिक रिपोर्ट में कहा है कि महँगाई अभी भी उसके लक्ष्य की ऊपरी सीमा पर है। आरबीआई ने माना है कि अर्थव्यवस्था के सभी सहभागी यह चाहते हैं ब्याज दरों में कमी हो, लेकिन आरबीआई का कहना है कि यह तभी संभव है जब महँगाई में नरमी के संकेत दिखने लगेंगे।
वित्त वर्ष 2016-17 की पहली तिमाही में टाटा मोटर्स (Tata Motors) का शुद्ध लाभ 57.25% घट कर 2,260.40 करोड़ रुपये हो गया है।