शेयर मंथन में खोजें

गुरुवार 25 अगस्त : बड़ी कारोबारी सुर्खियाँ (Top Business News)

वैश्विक वित्तीय सेवा कंपनी गोल्डमैन सैक्स (Goldman Sachs) ने कहा है कि बेहतर मॉनसून, सरकारी कर्मचारियों के वेतन में वृद्धि, प्रमुख सुधारों और विदेशी निवेश प्रवाह के चलते मौजूदा वित्त वर्ष में भारत की आर्थिक वृद्धि दर 7.9% रहने का अनुमान है।

गुरुवार को बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 224.03 अंक या 0.80% टूट कर 27,835.91 पर बंद हुआ, जबकि एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 58.10 अंक या 0.61% गिर कर 8,592.20 पर रहा।
नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने गुरुवार को यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI App) को लाइव कर दिया। इसके जरिये आप बिना बैंक डिटेल के भी अपने रिश्तेदार या मित्र को पैसे भेज सकते हैं।
जर्मनी की लग्जरी कार कंपनी मर्सिडीज बेंज (Mercedes Benz) की योजना सितंबर तक भारत में अपने सभी मॉडलों में पेट्रोल संस्करण का विकल्प देने की है।
सरकार भारतीय क्षेत्र में हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों को बहुत जल्द वाई-फाई (Wi-Fi) की सुविधा देगी, साथ ही कॉलिंग की भी इजाजत मिलेगी।
अमेरिकी कंपनी मॉनसैंटो (Monsanto) ने कॉटन की अगली पीढ़ी के जेनेटिकली मॉडिफाइड बीज की भारत में मंजूरी का आवेदन वापस ले लिया है।
लंबे समय से नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना एक्सप्रेस-वे अथॉरिटी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी का पद सँभाल रहे वरिष्ठ आईएएस अधिकारी रमा रमण (Rama Raman) को सभी पदों से हटा दिया गया है।
टाटा पावर (Tata Power) के उपभोक्ताओं की संख्या 20 लाख के आँकड़े को पार कर गयी है। (शेयर मंथन, 25 अगस्त 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख