शेयर मंथन में खोजें

टीसीएस ने सिस्को से हाथ मिलाया

आईटी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) ने सिस्को के साथ एक समझौता किया है। इसके तहत टीसीएस, सिस्को की डाटा सेंटर नेटवर्किंग और सिक्योरिटी सॉल्युशन के लिए नई तकनीक बनाएगी। सिस्को की डाटा सेंटर की 3.0 तकनीक के परिचालन और ऊर्जा दक्षता को और बेहतर बनाने में टीसीएस सहयोग देगी। आईटी सेवा के लिए बड़े और छोटे कारोबार की जरूरतों को पूरा करने के लिए दोनों कंपनियां नई नेटवर्किंग तकनीक की खोज करेगी।

पीएनबी ने किया ओरिएंटल इंश्योरेंस से समझौता

पंजाब नेशनल बैंक ने ओरिएंटल इंश्योरेंस के साथ एक समझौता किया है। बैंक ने बीएसई को सूचित किया है कि बैंक ने आईआरडीए के "रेफरल एरेंजमेंट" प्रावधानों के तहत बैंकएश्योरेंस-जनरल इंश्योरेंस हेतु ओरिएंटल इंश्योरेंस के साथ एक करार किया है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज के कारोबार में पंजाब नेशनल बैंक के शेयर भाव में हल्की गिरावट का रुख है।

सेंसेक्स की गिरावट कम हुई

2.16: बुधवार को भारतीय शेयर बाजारों में दोपहर बाद के कारोबार में सेंसेक्स की गिरावट में कमी दिख रही है। आज के कारोबार में 9,460 का निचला स्तर छूने के बाद इस समय सेंसेक्स 53 अंकों की गिरावट के साथ 9,594 पर है। रिलायंस इन्फ्रा में 4% और टाटा स्टील में 3.6% की कमजोरी है। टीसीएस में 2.1%, रैनबैक्सी में 1.98% और ग्रासिम इंडस्ट्रीज में 1.94% की गिरावट है।

टाटा मोटर्स के शेयर लुढ़के

टाटा मोटर्स के शेयर में कमजोरी का रुख है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में  कंपनी का शेयर भाव दोपहर के 1.55 बजे 1.8% की गिरावट के साथ 136.35 रुपये पर है। आज के कारोबार में टाटा मोटर्स के शेयर 4.2% तक नीचे चले गये थे। गौरतलब है कि टाटा समूह ने अपनी छह कंपनियों में टाटा संस की कुछ हिस्सेदारी गिरवी रख कर रकम जुटाई है।

जी इंटरटेनमेंट के शेयर में 11% की कमजोरी

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज के कारोबार में जी इंटरटेनमेंट के शेयर भाव में गिरावट का रुख है। दिन के कारोबार में 114.70 रुपये का निचला स्तर छूने के बाद कंपनी का शेयर भाव दोपहर 1.31 बजे 11% की कमजोरी के साथ 115.30 रुपये पर है। आज के पहले के दो कारोबारी सत्रों में इस शेयर में करीब 19% की बढ़त दर्ज की गयी थी।  

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!