टीवी18 का मुनाफा 93% घटा, शेयर नीचे
टीवी18 के मुनाफे में 93% की गिरावट आयी है। कंपनी का मुनाफा अक्टूबर-दिसंबर 2008 की तिमाही में 1.53 करोड़ रुपये रहा है, जबकि पिछले वर्ष 2007 की इसी तिमाही में यह 24.39 करोड़ रुपये था। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज के कारोबार में कंपनी का शेयर भाव 70.60 रुपये का निचला स्तर छूने के बाद सुबह 1.34 बजे करीब 5% की गिरावट के साथ 70.95 रुपये पर था। अक्टूबर-दिसंबर 2008 के दौरान कंपनी की आमदनी में भी कमी आयी है।
देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी की घरेलू बिक्री में जनवरी महीने में 5.6% बढ़ोतरी दर्ज की गयी है। जनवरी 2008 के 63,459 कारों की तुलना में जनवरी 2009 में कंपनी ने 67,005 कारें बेची हैं। जनवरी 2009 में इसने 4774 कारों का निर्यात किया है। कुल मिला कर जनवरी में कंपनी ने 71,779 कारों की बिक्री की है। हालाँकि इस दौरान घरेलू बाजार में मारुति सुजुकी की सी सेगमेंट कारों की बिक्री में 12.4% की गिरावट आयी है, लेकिन इसके लिए उत्साहजनक बात यह है कि ए-3 सेगमेंट कारों की बिक्री में 124.2% की बढ़त दर्ज की गयी है।