आईटी – बढ़त वाला क्षेत्र या रक्षात्मक?
राजीव रंजन झा
कुछ समय से विश्लेषकों की चर्चाओं में आईटी क्षेत्र का जिक्र रक्षात्मक क्षेत्र के रूप में होने लगा है। रक्षात्मक का मतलब ऐसा क्षेत्र, जो बाजार की गिरावट के दौर में कम फिसले लेकिन फिर बाजार की तेजी में भी वह बाजार की चाल से नहीं चलता। क्या वाकई आईटी के साथ ऐसा है? यह ठीक है कि 5 साल पहले इस क्षेत्र की जो रफ्तार थी वह 3 साल पहले बाकी नहीं रही और 3 साल पहले की रफ्तार अब बाकी नहीं बची है। लेकिन अब भी यह तमाम दूसरे क्षेत्रों से तेज चाल ही दिखा रहा है।


सत्यम के निदेशक मंडल की आज हुई बैठक के बाद कोई बयान जारी नहीं किया गया। सरकार द्वारा बनाये गये इस निदेशक मंडल की बैठक कल भी जारी रहेगी। ऐसे कयास लगाये जा रहे थे कि सत्यम कम्प्यूटर सर्विसेज का निदेशक मंडल आज कंपनी के सीईओ और सीएफओ के नाम घोषित तक देगा। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज के कारोबार में सत्यम कंप्यूटर्स के शेयरों में गिरावट है। आज के कारोबार में कंपनी का शेयर भाव 49.25 रुपये का निचला स्तर छूने के बाद दोपहर 2.12 बजे 7% की कमजोरी के साथ 49.95 रुपये पर है।
