एयरटेल का लाइफटाइम प्रीपेड 99 रुपये में
मोबाइल कंपनियों के बीच दरें घटाने की होड़ एक बार फिर शुरू हो गयी है। देश की सबसे बड़ी मोबाइल सेवा कंपनी एयरटेल ने अपनी लाइफटाइम प्रीपेड सेवा की दर घटा कर केवल 99 रुपये कर दी है। लाइफटाइम प्रीपेड सेवा को लगातार जारी रखने के लिए ग्राहकों को हर छः महीने में कम से कम 200 रुपये का रिचार्ज कराना जरूरी होगा।
विश्व बैंक द्वारा विप्रो टेक्नालॉजीज को प्रतिबंधित करने की खबर के बाद शेयर बाजारों में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख है। बीएसई में आज के कारोबार में 220 रुपये का निचला स्तर छूने के बाद दोपहर 12.05 बजे विप्रो का शेयर भाव 9.6% की कमजोरी के साथ 226.60 रुपये पर था। विश्व बैंक ने कहा है कि बैंक के कर्मचारियों को गलत फायदे पहुँचाने के आरोप में विप्रो को चार साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया है।